Raipur में हुई थीं 53 लाख की उठाईगिरी, Police ने किया खुलासा… बच्चों के खिलौनों में छिपाए पैसे 

रायपुर. राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा कारोबारी की एक्टिवा से 53 लाख रुपए से भरा बैग चोरी करने के मामले में Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Crime News Breaking

क्राइम न्यूज

रायपुर. राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा कारोबारी की एक्टिवा से 53 लाख रुपए से भरा बैग चोरी करने के मामले में Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले करीब एक सप्ताह तक कारोबारी की रेकी की थी. चोरी की रकम को घर में गीजर के अंदर, टीवी के पीछे और बच्चों के खिलौनों में छिपाकर रखा गया था. Police ने आरोपियों के कब्जे से 53 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. आरोपियों के तीन बैंक खाते भी फ्रीज कराए गए हैं. जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 54 लाख रुपए बताई गई है. (Civil Line Police Solve ₹53 Lakh Theft Case; Arrest Two Suspects Who Hid Cash in Toys)

raipur-civil-line-police-solved-53-lakh-theft-case-cash-recovered-from-toys-geyser

 Police के अनुसार, शैलेन्द्र नगर निवासी किशोर बलवानी की पंडरी कपड़ा मार्केट में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है. 9 अक्टूबर को सुबह करीब 11:40 बजे वह अपने घर से दुकान जाने के लिए निकले थे. उन्होंने नकदी से भरा सफेद कपड़े का बैग अपनी एक्टिवा के सामने पायदान पर रखा था. करीब पांच मिनट बाद कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास अप्पू पान ठेले के सामने उन्होंने वाहन खड़ा किया और पान खाने चले गए. वापस लौटने पर एक्टिवा से नकदी से भरा बैग गायब मिला. इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई. Police ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की.

हजारों कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन थाना Police की संयुक्त टीम गठित की गई. टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. जांच के दौरान बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए, जो वारदात के बाद फरार हो गए थे.

 Police ने आरोपियों के संभावित भागने के रास्तों पर लगे हजारों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का क्रमवार विश्लेषण किया. जांच में पता चला कि संदिग्ध अपनी पहचान छिपाने के लिए बार-बार कपड़े बदल रहे थे और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे. तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर Police ने दोनों की पहचान मनीष यदु और कमलेश कुशवाहा के रूप में की. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

एक हफ्ते तक कारोबारी पर रखी नजर

Police की पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से कारोबारी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे. उन्हें कारोबारी के घर से दुकान आने-जाने के समय और दैनिक दिनचर्या की जानकारी थी. 9 अक्टूबर को कारोबारी के घर से निकलते ही दोनों ने उसका पीछा किया. कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास मौका मिलते ही एक्टिवा के सामने रखे बैग को चोरी कर फरार हो गए. (Raipur 53 Lakh Theft Case Solved)

 वारदात के बाद आरोपियों ने नकदी को अपने घरों में अलग-अलग जगह छिपा दिया था. Police ने उनकी निशानदेही पर 53 लाख रुपए बरामद किए. चोरी की रकम का कुछ हिस्सा आरोपियों ने अपने तीन बैंक खातों में भी जमा कराया था, जिन्हें फ्रीज करा दिया गया है. Police ने वारदात में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.

दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

Police के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मनीष यदु, उम्र 39 वर्ष, निवासी सेक्टर-2, डीडी नगर, के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मारपीट और जुआ अधिनियम के तहत मामले दर्ज रहे हैं. वह इन मामलों में जेल भी जा चुका है. वर्ष 2012 में आजाद चौक थाने में नकदी लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में भी उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी.

दूसरा आरोपी कमलेश कुशवाहा, उम्र 36 वर्ष, निवासी टाटीबंध, पूर्व में सिविल लाइन थाने के मारपीट संबंधी मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG Ratanpur Navratri News: मां महामाया के दरबार में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, शक्ति स्वरूपा महिला अधिकारियों के कंधों पर होगी सुरक्षा की कमान

ज़रूर पढ़ें