‘ये तो संविधान तक का सम्मान नहीं करते…’, दिल्ली में प्रदर्शन को नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. उन्होंने दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर प्रतिक्रिया भी दी है.
Nitin Nabin

नितिन नवीन (File Photo)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने महासप्तमी के अवसर पर पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधान पार्षद संजय मयूख, जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद रहें. कार्यक्रम के बाद उन्होंने दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर प्रतिक्रिया दी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, ‘हम देख रहे हैं कि चंद लोग दिल्ली की सड़कों पर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन इस देश के लोग जानते हैं कि ये आसामाजिक तत्व हैं, जो न तो देश के संविधान का सम्मान है और न ही संवैधानिक संस्थाओं का. मैं राहुल गांधी से पूछता हूं- आप संसद में कभी विकास के कामों पर चर्चा क्यों नहीं करते?’

उनका पूरा ध्यान देश को अस्थिर करने पर रहता है-नितिन नवीन

उन्होंने आगे कहा ‘आप राहुल गांधी या उनके विपक्षी साथियों को कभी बिहार या दिल्ली में विकास या आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर बात करते हुए नहीं देखेंगे. उनका पूरा ध्यान देश को अस्थिर करने पर रहता है. आजकल उन लोगों को शौक चढ़ा है कि तिरंगा फहराएंगे. हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, वही लोग जो कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने गए थे.’

अचानक तिरंगा फहराने की बात करने लगे-नितिन नवीन

नितिन नवीन ने आगे कहा कि अब ये लोग अचानक तिरंगा फहराने की बात करने लगे हैं? प्रधानमंत्री ने तो इस देश को ‘हर घर तिरंगा’ का कार्यक्रम दिया है. आप इनके घरों में जाकर देख लें; इन्होंने 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर पर तिरंगा नहीं फहराया होगा लेकिन आज ये लोग दिल्ली में अराजकता फैलाने के लिए तिरंगा लेकर घूम रहे हैं. तिरंगा हमारे आन-बान और शान का प्रतीक है। हम कभी भी इसकी गरिमा को कम नहीं होने देंगे.”

ये भी पढ़ें: खाटू श्याम जा रही ट्रैवलर कोटा के पास नाले में गिरी, हादसे में एमपी के आठ लोगों की मौत

ज़रूर पढ़ें