IPL 2027: अभी भी टीम बदल सकते हैं खिलाड़ी! कब बंद होगी ट्रेड विंडो? जानें नियम

IPL Trade Rules Explained: आईपीएल 2027 के लिए प्री-ऑक्शन ट्रेड विंडो नीलामी से ठीक एक सप्ताह पहले तक खुली रहती है.
IPL 2027

आईपीएल 2027

IPL Trade Rules Explained: आईपीएल 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. आगामी सीजन से पहले फ्रेंचाइजी अपनी टीम को मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों की अदला-बदली यानी ट्रेड डील का सहारा ले रहे हैं. ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में एक ही सवाल है कि आईपीएल की ट्रेड विंडो कब तक खुली रहेगी और क्या खिलाड़ी अभी भी अपनी टीम बदल सकते हैं? तो आइए जानते हैं आईपीएल प्लेयर ट्रेड से जुड़े नियमों के बारे में…

कब तक ओपन रहेगी ट्रेड विंडो?

आईपीएल 2027 के लिए प्री-ऑक्शन ट्रेड विंडो नीलामी से ठीक एक सप्ताह पहले तक खुली रहेगी. आगामी सीजन के लिए 16 दिसंबर 2026 मिनी ऑक्शन होना है. ऐसे में ट्रेड विंडो दिसंबर 2026 के दूसरे सप्ताह तक खुली रहेगी. नीलामी खत्म होने के तुरंत बाद विंडो दोबारा खुलती है और नए सीजन के शुरू होने से 1 महीने पहले तक एक्टिव रहती है.

यह भी पढ़ें: IPL 2027 मिनी ऑक्शन की डेट हुई फाइनल, जानें कब और कहां लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

कैसे ट्रेड होते है खिलाड़ी

आईपीएल में खिलाड़ी बिना ऑक्शन में दोबारा उतरे दूसरी टीम में शामिल हो सकते हैं. इसके दो तरीके हैं. पहला ऑल-कैश डील और दूसरा प्लेयर स्वैप. ऑल-कैश डील में खिलाड़ी को खरीदने वाली फ्रेंचाइजी, प्लेयर की ऑक्शन में तय हुई कीमत के बराबर रकम बेचनी वाली टीम को देती है. वहीं, प्लेयर स्वैप में दोनों टीमें आपस में खिलाड़ियों की अदला-बदली करती हैं. अगर दोनों खिलाड़ियों की फीस में अंतर होता है, तो बैलेंस करने के लिए अतिरिक्त कैश का लेन-देन किया जाता है.

IPL 2027 पहले अब तक इन खिलाड़ियों का हुआ ट्रेड

आईपीएल 2027 के लिए ऋषभ पंत ट्रेड डील के चलते वापस दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं, जबकि कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड होकर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल ही गए हैं. इसके अलावा टी नटराजन की भी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद में घर वापसी हो गई है. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें जीशान अंसारी के साथ ट्रेड किया है.

ज़रूर पढ़ें