कौन हैं कुमार कुशाग्र? जिन्हें टीम इंडिया में KL Rahul की जगह मिली एंट्री

Kumar Kushagra: झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए आखिरी दो मुकाबलों के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है.
Kumar Kushagra

कुमार कुशाग्र

Kumar Kushagra: भारतीय क्रिकेट में एक और युवा खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला. झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए आखिरी दो मुकाबलों के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है. कुशाग्र को अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो सीरीज के आखिरी दो मैचों से भार रहेंगे.

कौन हैं कुमार कुशाग्र?

झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का जन्म 24 अक्टूबर 2004 को बोकारो में हुआ था. कुशाग्र की प्रतिभा काफी छोटी उम्र में ही सामने आ गई थी. महज 12 साल की उम्र में उन्हें झारखंड की अंडर-16 टीम में चुन लिया गया था. इसके बाद उन्होंने लगातार रन बनाए और झारखंड की सीनियर टीम के नियमित सदस्य बन गए. कुशाग्र के पिता जमशेदपुर में जीएसटी कमिश्नर के पद कार्यरत हैं.

यह भी पढ़ें: Ind vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ODI में गिल के साथ अय्यर भी कप्तान, शमी को जगह नहीं

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

घरेलू क्रिकेट में कुमार कुशाग्र ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और इसी का इनाम उन्हें टीम इंडिया में चयन के रूप में मिला है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक खेले गए 38 मैचों में उन्होंने 42.49 के शानदार औसत से 2507 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, लिस्ट ए क्रिकेट में भी उनके आंकड़े बेहद शानदार रहे हैं. अब तक खेले गए 40 लिस्ट ए मुकाबलों में उन्होंने 51.37 की औसत से 1387 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं. हाल ही में इंडिया ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ एज से बढ़ाकर एक पारियां खेली थीं. इस धमाकेदार प्रदर्शन के चलते ही उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया है.

IPL में हुए मालामाल

साल 2024 के ऑक्शन में सिर्फ 20 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरे 19 साल के कुमार कुशाग्र के लिए नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जोरदास बोली की जंग देखने को मिली. आखिरकार दिल्ली ने 7 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च कर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि अगले सीजन के लिए डीसी ने उन्हें रिलीज कर दिया दिया था, जिसके बाद आईपीएल 2025 ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 65 लाख रुपये में खरीदा था और आईपीएल 2026 में भी उन्हें रिटेन किया.

ज़रूर पढ़ें