किस क्रिकेटर से शादी करना चाहती हैं अनाया बांगर? अभिषेक, शुभमन और श्रेयस में से चुना नाम

Anaya Bangar Marriage Choice: सोशल मीडिया पर अनाया बांगर का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने बताया कि वह किस भारतीय क्रिकेटर से शादी करना चाहेंगी.
Anaya Bangar

अनाया बांगर

Anaya Bangar Marriage Choice: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर एक बार फिर सुर्खियों में हैं.हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. अपने लुक और फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली ने भारतीय क्रिकेटर को लेकर अपने दिल की बात कही है. हाल ही में उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने बताया कि वह अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर में से किससे शादी करना चाहती हैं.

किससे शादी करना चाहेंगी अनाया बांगर?

दरअसल हाल ही में यूट्यूब चैनल पर दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान अनाया बांगर के साथ एक रैपिड फायर राउंड खेला गया. इसमें उन्हें तीन भारतीय स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के नाम दिए गए. अनाया को इन तीनों में से एक-एक को चुनना था कि वह किसे किल, किसके साथ शादी और किसके साथ हुकअप करना चाहेंगी. अनाया ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वह अभिषेक शर्मा से शादी करना चाहेंगी. शुभमन गिल के साथ हुकअप यानी डेट करना चाहेंगी और श्रेयस अय्यर को किल करेंगी. अनाया का यह बयान देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें: VIDEO: नवरात्रि मेले में MS Dhoni ने झूला झूलने से किया मना, साक्षी के साथ आइसक्रीम प्रैंक वायरल

क्रिकेट में वापसी की तैयारी में अनाया बांगर

अनाया बांगर ने इस साल की शुरुआत में ही जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई थी. सर्जरी के पहले वह आर्यन थी, लेकिन जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी के बाद अब उनकी नई पहचान अनाया बांगर. अनाया बनने से पहले वह मुंबई के लिए मेंस एज-ग्रुप क्रिकेट खेल चुके थे. हालांकि, 2022 में उन्होंने अपना जेंडर बदलने का फैसला किया. सर्जरी के बाद अनाया अब ऑस्ट्रेलिया जाकर महिला क्रिकेट में अपनी नई पारी की शुरुआत करने की तैयारी कर रही हैं.

BCCI से की थी अपील

अनाया ने हाल ही में बीसीसीआई से अपील की थी कि वह ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को विमेंस क्रिकेट में भाग लेने की अनुमति देने पर विचार करें. हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें कम्युनिटी क्रिकेट खेलने को लेकर अनुमति दी थी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक अनाया बांगर मार्च 2027 से देश के एलीट क्रिकेट में खेलने के लिए योग्य होंगी.

ज़रूर पढ़ें