भारतीय खिलाड़ी पर ICC का चला हंटर, कैच टपकाने के बाद गुस्से में पटकी थी बॉल
शेफाली वर्मा
Shafali Verma: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर और उपकप्तान शेफाली वर्मा को मैदान पर अपना गुस्सा जाहिर करना भारी पड़ गया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शेफाली ने कैच टपकाने के बाद गुस्से में गेंद जमीन पर पटक दी थी. अब इस मामले में आईसीसी ने सख्त रुख अपनाया है और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया गया है.
शेफाली ने गुस्से में मैदान पर पटकी गेंद
दरअसल रविवार 18 सितंबर को रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे की पारी के 12वें ओवर के दौरान यह घटना हुई. भारत की ओर से श्री चरणी गेंदबाजी कर रही थीं, जिनके खिलाफ चीपो मुगेरी ने हवाई शॉट खेलने की कोशिश की. मिड-ऑफ पोजीशन पर खड़ीं शेफाली वर्मा ने कैच लपकने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग गलत होने से उन्होंने कैच टपका दिया. इस दौरान गेंद उनके जबड़े पर भी लगी. कैच छूटने से शेफाली गुस्से में आ गई और उन्होंने जोर से गेंद मैदान पर पटक दी.
🚨 Shafali Verma has been handed a demerit point for hurling the ball onto the ground after dropping a catch in the 2nd T20I against Zimbabwe. https://t.co/a9znvsN7mZ
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 20, 2026
यह भी पढ़ें: VIDEO: हार्दिक पांड्या से मिलने 1000 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचा फैन, क्रिकेटर ने भी लुटाया प्यार
आचार संहिता का किया उल्लंघन
इस हरकत के कारण शेफाली को आईसीसी की आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 के उल्लंघन करने का दोषी पाया गया. इस आर्टिकल के मुताबिक किसी भी इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों, कपड़ों, मैदान के उपकरणों उआ अन्य सुविधाओं का दुरुपयोग करना शामिल होता है. मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी द्वारा लगाए गए आरोपों को शेफाली वर्मा ने स्वीकार कर लिया है, इसलिए इस मामले में सुनवाई जारी रखने की आवश्यकता नहीं हुई.
पहली गलती पर मिला डिमेरिट पॉइंट
पिछले 24 महीनों में यह शेफाली की पहली गलती थी और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन पर आधिकारिक फकार से लेकर खिलाड़ी की 50 प्रतिशत मैच फीस काटने तक नियम है. इसके अलावा एक या दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए जा सकते हैं.