Rajnandgaon में 48वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन, दुर्ग बना विजेता
राजनंदगांव
State Level Junior Girls Handball: हैंडबॉल संघ जिला राजनांदगांव के तत्वावधान में 48वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 17 एवं 18 अक्टूबर 2026 को कृष्णा पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव में किया गया. दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की टीमों के लगभग 144 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया.

17 को किया गया उद्घाटन
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 17 अक्टूबर, शनिवार को आयोजित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आनंद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष, कृष्णा एजुकेशन सोसाइटी एवं कृष्णा ग्रुप ऑफ एजुकेशन आर. एस. पाण्डेय, एकेडमी डायरेक्टर, कृष्णा ग्रुप ऑफ एजुकेशन-धनंजय सिंह, प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर, कृष्णा पब्लिक स्कूल- प्रिंस मिश्रा, सचिव, हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़- शुभम पींचा, डायरेक्टर, कृष्णा पब्लिक स्कूल सहित श्री शैलेश दीक्षित एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

सभी खिलाड़ियों को स्वागत किया गया
हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की ओर से श्रेष्ठा तिवारी एवं शैलेश दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे. अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डाला और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर कृष्णा पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया गया.

दो दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों में सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में दुर्ग जिले की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया. राजनांदगांव जिले की टीम उपविजेता रही, जबकि रायपुर जिले की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव की टीम पिछले वर्ष विजेता रही थी और इस वर्ष भी उसने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया.
समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिता का समापन समारोह 18 अक्टूबर, रविवार को आयोजित किया गया. इस अवसर पर रजत पींचा, डायरेक्टर, कृष्णा पब्लिक स्कूल; प्रिंस मिश्रा, सचिव, हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़; श्री शैलेश दीक्षित, अखिलेश मिश्रा, स्पोर्ट्स ऑफिसर, गायत्री स्कूल, राजनांदगांव, जयप्रकाश, सचिव, दुर्ग, अनीश मिश्रा, सचिव, बिलासपुर, तुषार मिश्रा, सचिव, रायगढ़ सहित विभिन्न जिलों के हैंडबॉल संघों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.
अतिथियों ने विजेताओं को किया सम्मानित
समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेता दुर्ग, उपविजेता राजनांदगांव एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रायपुर की टीम को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया. साथ ही समारोह में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.
पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में हैंडबॉल संघ जिला राजनांदगांव के सचिव श्री औमान नारायण तम्बोली के मार्गदर्शन एवं समन्वय में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. संघ के कोषाध्यक्ष निसार अब्बा, सह-सचिव धर्मोक्ष जमूरिया, सह-सचिव जयश मुदलियार, कृष्णा तिवारी, अर्जुन सिंह, तरुण गुप्ता, आदर्श गुप्ता, राहुल सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया

सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपसी समन्वय, सहयोग और समर्पण के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया. उनके सामूहिक प्रयासों से खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने तथा प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहायता मिली.
हैंडबॉल संघ जिला राजनांदगांव के सचिव औमान नारायण तम्बोली ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया. सभी जिलों की टीमों, प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई.
कृष्णा पब्लिक स्कूल प्रबंधन के प्रति विशेष आभार
हैंडबॉल संघ जिला राजनांदगांव ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कृष्णा पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव के प्रबंधन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया. विद्यालय द्वारा आयोजन हेतु स्कूल परिसर, खेल मैदान तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया. विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से खिलाड़ियों एवं अतिथियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सका.
संघ के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, विभिन्न जिला संघों के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, विद्यालय प्रबंधन तथा आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया.
इस प्रकार 48वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ. आयोजन ने राजनांदगांव में बालिका खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा हैंडबॉल खेल को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया.