CG News: इन महिलाओं के कारनामे सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश… CCTV फुटेज ने खोली पोल

बिलासपुर. सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान वर्षा बंसल (23), आशा बंसल (30) और सबिता उर्फ सरिता बंसल (30) के रूप में हुई है.
cg-news-bilaspur-police-arrest-three-women-gold-chain-theft-durga-pandal-cctv-footage

बिलासपुर. सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान वर्षा बंसल (23), आशा बंसल (30) और सबिता उर्फ सरिता बंसल (30) के रूप में हुई है. तीनों छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र के केराडोर की निवासी हैं. पुलिस के मुताबिक ये तीनों महिलाएं दुर्गा पंडालों में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करती थीं. 

 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ब्लेड जब्त किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में चेन चोरी की वारदात को स्वीकार किया है. उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, तेलीपारा निवासी 21 वर्षीय शौर्य कश्यप ने 18 अक्टूबर को सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसने बताया कि उसकी मां श्वेता कश्यप तेलीपारा रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में आरती करने गई थीं. रात करीब 8.30 बजे जब वह आरती कर रही थीं, उसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनके गले से सोने की चेन पार कर दी.

चेन का वजन करीब 14 ग्राम और कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई. शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. 20 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध हुलिए की महिलाएं उसलापुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की. शुरुआत में वे गोलमोल जवाब देती रहीं. पुलिस ने शिकायतकर्ता पक्ष को बुलाकर पहचान की कार्रवाई की और सीसीटीवी फुटेज से मिले हुलिए का मिलान किया. इसके बाद वर्षा बंसल, आशा बंसल और सबिता उर्फ सरिता से कड़ाई से पूछताछ की गई. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया.

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

घटना के बाद अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने टीम गठित कर दुर्गा पंडालों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. फुटेज में मिले हुलिए के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई. जिसमें सीसीटीवी फुटेज से महिलाओं का सुराग मिला.

दूसरी महिला की चेन चोरी करने की बात भी आई सामने

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने उसी दुर्गा पंडाल में एक अन्य महिला की चेन चोरी करने की बात भी बताई. उन्होंने कथित तौर पर चोरी की गई चेन अपने साथी रीना बंसल को देने की जानकारी दी है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया ब्लेड जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले में अन्य तथ्यों की जांच कर रही है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Raigarh: मीना बाज़ार में हवाई झूले से गिरने पर युवक की हुई मौत, मचा हड़कंप

ज़रूर पढ़ें