Karwa Chauth 2026: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो जानें क्या करें और क्या न करें

Karwa Chauth 2026 Fasting Rules: हिंदू धर्म में इस व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है. वहीं अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि इस पावन पर्व के दौरान क्या करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए. आइए जानते हैं इन सबके बारे में.
Karwa Chauth 2026

करवा चौथ व्रत 2026

First Time Karwa Chauth Fasting: करवा चौथ का व्रत हिंदू महिलाओं के सबसे पवित्र व्रतों में से एक है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर, दिन गुरुवार को मनाया जाएगा. महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं. हिंदू धर्म में इस व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गय है. वहीं अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि इस पावन पर्व के दौरान क्या करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए. आइए जानते हैं इन सबके बारे में.

करावा चौथ पर क्या करें

  • करवा चौथ के दिन की शुरुआत सूर्योदय सी पहले सरगी खाकर होती है.
  • सरगी को सास प्यार से तैयार करती हैं.
  • इसमें फल, मिठाइयां और सूखे मेवे शामिल होते हैं.
  • सरगी खाने से पूरे दिन व्रत के दौरान शरीर में ऊर्जा बनी रहती है.

पारंपरिक कपड़े पहनें

करवा चौथ पर पारंपरिक कपड़े पहनना बहुत जरूरी माना जाता है. इस दिन ज्यादातर महिलाएं लाल, मैरून या गुलाबी रंग के कपड़े पहनती हैं. इन रंगों को प्यार और समृद्धि का प्रतीक मानी जाता है. सिंदूर, चूड़ियां, गहने और मेहंदी से अपना श्रृंगार पूरा करें. ये सभी चीजें वैवाहिक सुख और सौभाग्य की निशानी हैं.

करवा चौथ पर क्या न करें

  • करवा चौथ पर काले या सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए.
  • पारंपरिक रूप से इन रंगों को अशुभ माना जाता है.
  • इसके बजाय लाल, नारंगी, गुलाबी या सुनहरे जैसे चमकीले रंग पहनें.
  • ये रंग खुशी और सकारात्मकता का प्रतीक हैं.

ये भी पढ़ें-Sharad Purnima 2026: इस साल कब है शरद पूर्णिमा, जानें व्रत, स्नान-दान की सही तारीख और महत्व

करवा चौथ 2026 का महत्व क्या है?

करवा चौथ सिर्फ एक व्रत नहीं है, बल्कि यह प्यार और समर्पण का प्रतीक है. हाथों में मेहंदी लगाने से लेकर रात में चांद का इंतजार करने तक, यह त्योहार शादी की परंपराओं की खूबसूरती से दर्शाता है. पहली बार व्रत रखने वालों को यह समझना चाहिए कि यह सिर्फ भूखा रहने का व्रत नहीं है. यह आस्था, प्रेम और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है.

ज़रूर पढ़ें