Smriti Irani Raipur BJP Meetings: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी BJP, स्मृति ईरानी इन-इन लोगों से करेंगी वन-टू-वन बातचीत

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियों को लेकर भाजपा संगठन ने अपनी गतिविधियां तेज करने की रणनीति बनाई है. प्रदेश की नई प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 25 और 26 अक्टूबर को रायपुर में संगठन की मैराथन बैठकें लेंगी.
Smriti Irani Raipur BJP Meetings

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियों को लेकर भाजपा संगठन ने अपनी गतिविधियां तेज करने की रणनीति बनाई है. प्रदेश की नई प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 25 और 26 अक्टूबर को रायपुर में संगठन की मैराथन बैठकें लेंगी. इस दौरान वर्तमान जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ ही पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों तथा संगठन में दो कार्यकाल तक विभिन्न पदों पर रहे पुराने नेताओं से भी चर्चा की जाएगी. (Smriti Irani Raipur BJP Meetings)

बैठकों में वर्ष 2013 और 2018 में विधायक रहे नेताओं तथा 2014 और 2019 में सांसद चुने गए नेताओं को विशेष रूप से बुलाया जा रहा है. प्रदेश संगठन इन नेताओं की सूची तैयार कर उन्हें बैठक की सूचना देगा. स्मृति ईरानी इनके साथ अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा कर सकती हैं. इस दौरान उनसे संगठन की स्थिति, क्षेत्रीय गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया जाएगा. (Smriti Irani Raipur BJP Meetings)

पुराने नेताओं को भी मिलेगी जिम्मेदारी

भाजपा संगठन में पिछले दो कार्यकाल के दौरान विभिन्न पदों पर रहे नेताओं को भी बैठक में आमंत्रित किया जा रहा है. इनमें कुछ नेता वर्तमान में मंत्री, विधायक या संगठन पदाधिकारी हैं, जबकि कई नेताओं के पास फिलहाल कोई प्रमुख जिम्मेदारी नहीं है. ऐसे नेताओं से चर्चा कर उनकी भूमिका तय किए जाने की संभावना है.

पार्टी की रणनीति पुराने और अनुभवी नेताओं को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने तथा उनके अनुभव का उपयोग आगामी चुनाव की तैयारियों में करने की है. पूर्व विधायकों और सांसदों से उनके क्षेत्रों की राजनीतिक परिस्थितियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है.

मंत्रियों से लेकर जिला प्रभारियों तक की बैठक

स्मृति ईरानी के दो दिवसीय दौरे के दौरान अलग-अलग स्तर पर बैठकें प्रस्तावित हैं. इनमें राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, प्रदेश संगठन के पदाधिकारी, निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा संभाग और जिलों के प्रभारी व सहप्रभारी शामिल होंगे. प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ में यह पहला दौरा है. ऐसे में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा होगी. भाजपा की योजना चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय स्तर पर फीडबैक लेने और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी देने पर केंद्रित है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः नेचर लवर्स के लिए खुशखबरी! कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में नया सफारी सत्र 12 दिन पहले ही शुरू

ज़रूर पढ़ें