CG Festive Special Train: छत्तीसगढ़ होते हुए प्रयागराज जाएगी स्पेशल ट्रेन

CG Festive Special Train: रायपुर. त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा और कंफर्म बर्थ की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने संबलपुर से प्रयागराज के बीच एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
Train

ट्रेन

CG Festive Special Train: रायपुर. त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा और कंफर्म बर्थ की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने संबलपुर से प्रयागराज के बीच एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 08305 संबलपुर-प्रयागराज विशेष ट्रेन 23 अक्टूबर, शुक्रवार को संबलपुर से रवाना होगी. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रायगढ़, बिलासपुर, अनूपपुर और शहडोल स्टेशनों पर इस ट्रेन का व्यावसायिक ठहराव दिया गया है. (Sambalpur Prayagraz Special Train Route CG)

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संबलपुर से शाम 4:30 बजे रवाना होगी. झारसुगुड़ा रोड स्टेशन पर शाम 5:40 बजे पहुंचेगी और 5:42 बजे रवाना होगी. इसके बाद रायगढ़ में शाम 7 बजे आगमन और 7:02 बजे प्रस्थान होगा. बिलासपुर स्टेशन पर रात 9:50 बजे पहुंचकर 10 बजे रवाना होगी.

अगले दिन ट्रेन अनूपपुर में रात 12:45 बजे पहुंचेगी और 12:47 बजे रवाना होगी. शहडोल में रात 1:45 बजे आगमन तथा 1:47 बजे प्रस्थान होगा. इसके बाद कटनी में सुबह 4:20 बजे पहुंचकर 4:30 बजे रवाना होगी. सतना में सुबह 5:40 बजे आगमन और 5:42 बजे प्रस्थान के बाद मानिकपुर में सुबह 7:28 बजे पहुंचेगी और 7:30 बजे रवाना होगी. ट्रेन सुबह 9:30 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी. (Sambalpur Prayagraz Special Train Route CG)

20 डिब्बों की होगी व्यवस्था

इस विशेष ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे. इनमें दो एसएलआरडी, 14 सामान्य और चार शयनयान श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं. रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की पूछताछ वेबसाइट देखने की अपील की है.

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 30 अक्टूबर को होगी सामानों की खुली नीलामी

बिलासपुर. रेलवे प्रशासन बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में रखे असंबद्ध और गैरसुपुर्द उपयोगी सामानों की खुली नीलामी करने जा रहा है. यह नीलामी 30 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजे से पार्सल कार्यालय में आयोजित की जाएगी. रेलवे ने इच्छुक लोगों से निर्धारित समय पर पहुंचकर नीलामी में भाग लेने की अपील की है.

रेलवे प्रशासन के अनुसार, नीलामी में विभिन्न प्रकार की उपयोगी वस्तुएं शामिल होंगी. इनमें पुशिंग चेयर, पुराने बैग, कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलें, बिस्कुट, केक तथा नमकीन के पैकेट जैसे सामान शामिल हैं.

नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति अपने साथ वैध पहचान पत्र लेकर निर्धारित समय से पहले बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में पहुंच सकते हैं. नीलामी की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी.

रेलवे प्रशासन समय-समय पर पार्सल कार्यालय में रखे ऐसे सामानों की खुली नीलामी करता है, जिनके मालिकों की पहचान नहीं हो पाती या जिन्हें संबंधित व्यक्ति प्राप्त करने नहीं आते. इसी प्रक्रिया के तहत 30 अक्टूबर को अगली नीलामी आयोजित की जा रही है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Smriti Irani Raipur BJP Meetings: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी BJP, स्मृति ईरानी इन-इन लोगों से करेंगी वन-टू-वन बातचीत

ज़रूर पढ़ें