पहले टी20 मैच में अर्शदीप सिंह ने दिखाई फुटबॉल स्किल, बेवन जैकब्स को किया रन आउट, Video

Arshdeep Singh Football Skill: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी अनोखी फुटबॉल स्किल दिखाई.
Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh Football Skill: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी अनोखी फुटबॉल स्किल दिखाई. इस दौरान उन्होंने कीवी बल्लेबाज बेवन जैकब्स को बेहतरीन रन आउट कर उन्हें पवेलियन भेजा. अर्शदीप का यह अनोखा रन आउट देख कर मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के साथ कमेंटेटर भी हैरान रह गए.

अर्शदीप ने जैकब्स को किया रन आउट

दरअसल टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पारी के 18वें ओवर कई तीसरी गेंद पर बेवन जैकब्स अपना विकेट गंवा बैठे. ओवर की तीसरी गेंद पर जब जैकब्स ने एक क्विक सिंगल चुराने की कोशिश की, तब अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन फुटबॉल स्किल का प्रदर्शन किया. अर्शदीप ने पैर से गेंद को किक मारकर सीधे स्टंप्स पर दे मारा और जैकब्स को रन आउट कर दिया. इस रन आउट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले दिखा माओरी संस्कृति का जलवा, खास अंदाज में हुआ टीम इंडिया का स्वागत

डेब्यू में चमके जैकब्स

न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में डेब्यू कर बेवन जैकब्स ने शानदार प्रदर्शन किया. वह बेहद खतरनाक नजर आ रहे थे. जैकब्स ने अपने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 16 गेंदों में 31 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.75 का रहा. बेवन ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 32 गेंदों पर 73 रनों की मजबूत साझेदारी की थी.

न्यूजीलैंड ने बनाए 225 रन

क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में कीवी टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए. टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 40 गेंदों में 82 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 205.00 का रहा. भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और मयंक यादव ने टीम के लिए 1-1 विकेट लिए.

ज़रूर पढ़ें