जशपुर से रायपुर का सफर होगा आसान, 14 घंटे की दूरी अब सिर्फ 6 घंटे में होगी तय
जशपुर से रायपुर का साफर होगा आसान
Chhattisgarh Highway Connectivity Boost: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भारतमाला परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस सड़क के बनने से जशपुर से रायपुर पहुंचना पहले के मुकाबले आसान हो जाएगी. साथ ही जिले का संपर्क बिलासपुर, कोरबा और झारखंड से भी बेहतर होगा. इससे लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी मिलने की उम्मीद है.
14 घंटे की जगह कम समय में पूरा होगा सफर
अभी जशपुर से रायपुर पहुंचने में यात्रियों को लगभग 14 घंटे तक का समय लग जाता है. भारतमाला परियोजना के तहत बनने वाले इकोनॉमिक कॉरिडोर से यात्रा का समय काफी कम ह सकेगी. परियोजना से जुड़ी जानकारी के अनुसार, सफर का समय घटाकर करीब 8 से 9 घंटे करने का लक्ष्य है. वहीं जशपुर से रायपुर की दूरी तय करने में 5 से 6 घंटे लगने की संभावना भी जताई जा रही है.
707 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर से मिलेगा फायदा
बता दें कि इस कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 707 किलोमीटर है. इसमें लगभग 104 किलोमीटर सड़क जशपुर जिले से होकर गुजरेगी. इससे रायपुर और धनबाद के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा. पत्थलगांव, जशपुर और आसपास के इलाकों के लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से केंद्र सरकार की इस परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है.
व्यापार-खेती और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सड़क संपर्क बेहतर होने से किसानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी. व्यापारियों के लिए आवागमन आसान होगी. इसकी अलावा लोगों को इलाज, शिक्षा और दूसरी जरूरी सुविधाओं के लिए बड़े शहरों तक पहुंचने में भी मदद मिलेगी. बेहतर सड़क से पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिल सकता है.
रेल-सड़क परियोजनाओं से विकास को मिलेगी गति
जशपुर में भारतमाला परियोजना के अलावा कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग का काम भी आगे बढ़ रहा है. वहीं, लोहरदगा से धरमजयगढ़ तक रेल लाइन को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने से जिले के लोगों की पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और स्टेट हाईवे के काम भी जारी हैं.