बैंक का कैशियर नशे में पहुंचा ऑफिस, पैसे चोरी कर कुर्सी के नीचे छुपाया कैश, फिर जो हुआ

Janakpur News: खाताधारक मणि प्रसाद पाण्डेय अपने खाते से 3000 रुपये निकालने बैंक पहुंचे थे. आरोप है कि कैशियर ने उन्हें सिर्फ 1500 रुपये थमाए और कहा कि पूरी रकम दे दी है. मणि प्रसाद ने जब विरोध किया तो मामला शाखा प्रबंधक उमेश कुशवाहा तक पहुंचा
janakpur

जनकपुर

Janakpur News: छत्तीसगढ़ के जनकपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, जनकपुर (एम.सी.बी.) जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में बुधवार को हंगामा हो गया, जब एक खाताधारक को कैश काउंटर पर आधी रकम मिलने का आरोप सामने आया. मामला जनकपुर शाखा का है, जहां कैशियर आलोक भूजाबली पर नशे में ड्यूटी करने, खाताधारक को पूरी रकम नहीं देने और भाजपा नेता से गाली-गलौज का आरोप लगा है.

कैशियर तत्काल निलंबित किया गया

घटना के बाद बैंक प्रबंधन ने कैशियर को तत्काल निलंबित कर दिया. 14 अक्टूबर को खाताधारक मणि प्रसाद पाण्डेय अपने खाते से 3000 रुपये निकालने बैंक पहुंचे थे. आरोप है कि कैशियर ने उन्हें सिर्फ 1500 रुपये थमाए और कहा कि पूरी रकम दे दी है. मणि प्रसाद ने जब विरोध किया तो मामला शाखा प्रबंधक उमेश कुशवाहा तक पहुंचा. मिलान करने पर शेष 1500 रुपये कैशियर की कुर्सी के नीचे से मिलने की बात सामने आई, जिससे बैंक में मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया.

Raipur में दुकानों पर छापा, मिठाई में मिले कॉकरोच और कीड़े, 4 के लाइसेंस सस्पेंड

भाजपा मंडल अध्यक्ष से भी की अभद्रता

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश यादव बैंक पहुंचे और शिकायत करने लगे. आरोप है कि कैशियर ने उनके साथ भी गाली-गलौज की. मौके पर मौजूद अन्य खाताधारकों ने भी बैंक कर्मचारियों के देर से आने और घंटों लाइन में खड़ा रहने की शिकायत की.

पुलिस जांच में 204 मिलीग्राम अल्कोहल

शिकायत पर जनकपुर पुलिस बैंक पहुंची और कैशियर को थाने ले गई। वहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई. जानकारी के मुताबिक जांच में 204 मिलीग्राम अल्कोहल मिलने की बात सामने आई है. शाखा प्रबंधक उमेश कुशवाहा ने बताया कि कैशियर की शिकायत पहले भी उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी थी. इस बार गंभीर मामला सामने आने पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई है. अब विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

ज़रूर पढ़ें