CG News: माझी बस्ती को MLA रामकुमार टोप्पो ने लिया गोद, रात में सभा लगाकर गांव वालों का जाना दर्द

CG News: सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने मैनपाट विकासखंड के ग्राम बंदना स्थित घुटरापारा माझी बस्ती को गोद लेने की घोषणा की है. विधायक ने बस्ती को सर्वसुविधायुक्त बनाने और यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया है.
MLA Ramkumar Toppo

विधायक रामकुमार टोप्‍पो

CG News: कई पीढ़ियों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन कर रहे माझी समाज के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने मैनपाट विकासखंड के ग्राम बंदना स्थित घुटरापारा माझी बस्ती को गोद लेने की घोषणा की है. विधायक ने बस्ती को सर्वसुविधायुक्त बनाने और यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया है.

जनसंपर्क के दौरान सामने आईं बस्ती की समस्याएं

विधायक रामकुमार टोप्पो जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान घुटरापारा माझी बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने माझी समाज के युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान बस्ती में मूलभूत सुविधाओं की कमी और शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों सहित विभिन्न समस्याएं सामने आईं. ग्रामीणों ने बताया कि कई पीढ़ियां गुजर जाने के बाद भी उनकी बस्ती की समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो सका है. सुविधाओं के अभाव में उन्हें लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों की समस्याओं और बस्ती की मौजूदा स्थिति से अवगत होने के बाद विधायक ने घुटरापारा माझी बस्ती को गोद लेने की घोषणा की. इस पहल से स्थानीय लोगों में विकास की नई उम्मीद जगी है.

बस्ती को सर्वसुविधायुक्त बनाना प्राथमिकता

विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि घुटरापारा माझी बस्ती के युवाओं, माताओं-बहनों और वरिष्ठजनों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया है. इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि बस्ती में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और लोगों के जीवनयापन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे. बंदना के घुटरापारा माझी बस्ती को सर्वसुविधायुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है.

विधायक ने बस्ती के बच्चों से भी आत्मीय संवाद किया और उनकी शिक्षा, जीवन तथा भविष्य को लेकर चर्चा की. उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करने का भरोसा दिलाया.

ग्रामीणों में विकास को लेकर बढ़ी उम्मीद

कई वर्षों से समस्याओं से जूझ रहे माझी समाज के लोगों को उम्मीद है कि बस्ती को गोद लिए जाने के बाद उनकी मूलभूत जरूरतों पर ध्यान दिया जाएगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी. हालांकि, बस्ती में किन-किन सुविधाओं का विकास किया जाएगा और इसके लिए कार्ययोजना कब तैयार होगी, इस पर आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी.

जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा मंडल राजापुर के विक्की सोनी, जागे राम अगरिया, जीवन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. इसके अलावा जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच, वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

ये भी पढे़ं- Surguja: रात में JCB लेकर सड़क ठीक कराने उतरे बीजेपी विधायक, इसी रास्ते पर फंसी थी पवन साय की कार

ज़रूर पढ़ें