छत्तीसगढ़ में रेलवे की नई पहल! जनरल कोच भी चमकेंगे, सफाई व्यवस्था की AI से होगी निगरानी

CG News: नई व्यवस्था के तहत एसी और स्लीपर कोचों की तरह अनारक्षित या जनरल कोचों में भी नियमित सफाई की जाएगी. शौचालय, एंट्री गेट और डस्टबिन की सफाई यात्रा के दौरान की जाएगी. सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक वॉशरूम की सफाई हर घंटे की जाएगी.
Chhattisgarh trains railways initiative general coach cleanliness better On-board Services

छत्तीसगढ़ से चलने वाली ट्रेनों में एसी और स्लीपर कोचों की तरह जनरल कोच में होगी साफ-सफाई

CG News: छत्तीसगढ़ में रेलवे ने नई पहल की है. राज्य में संचालित ट्रेनों के जनरल कोच में साफ-सफाई को लेकर ‘बेटर आन-बोर्ड सर्विसेज’ नीति लागू की है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए ऐसा किया है. इससे सामान्य कोच में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके साथ ही निगरानी भी की जाएगी.

इन ट्रेनों के लिए नीति लागू

भारतीय रेल ने ‘52 सप्ताह में 52 सुधार’ परिवर्तन एजेंडे के तहत इस पहल को शुरू किया गया है. बिलासपुर और रायपुर मंडल से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में इसे लागू किया जाएगा. ट्रेन नंबर (18237/18238) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (बिलासपुर–अमृतसर), ट्रेन संख्या (20847/20848) हमसफर एक्सप्रेस (दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन) और गाड़ी संख्या (12549/12550) सुपरफास्ट एक्सप्रेस (दुर्ग–एमसीटीएम उधमपुर) शामिल हैं.

सामान्य कोचों में होगी नियमित सफाई

नई व्यवस्था के तहत एसी और स्लीपर कोचों की तरह अनारक्षित या जनरल कोचों में भी नियमित सफाई की जाएगी. शौचालय, एंट्री गेट और डस्टबिन की सफाई यात्रा के दौरान की जाएगी. सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक वॉशरूम की सफाई हर घंटे की जाएगी.

इसके अलावा अन्य समय में सफाई हर दो घंटे के अंतर पर की जाएगी. सफाई व्यवस्था की निगरानी रखी जाएगी. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और जियो-टैगिंग से निगरानी रखी जाएगी. सफाई से पहले और बाद की स्थिति को रिकॉर्ड किया जाएगा. मोबाइल एप पर तस्वीरों को अपलोड किया जाएगा. रेलवे के द्वारा तय मानकों पर सत्यापित होने के बाद ठेकेदारों को भुगतान की अनुमति दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: दिसंबर में बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 51 ट्रेनें हुई रद्द, देख ले सूची…

कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी

सफाई कर्मचारियों को केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं रखा जाएगा. ये उन्हें छोटे विद्युत और प्लंबिंग संबंधी कार्यों के लिए भी ट्रेनिंग दिया जाएगा. लाइट, पंखे और पानी की उपलब्धता की समस्या को दूर किया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें