INSTA के बाद अब X पर भी सोनिया, पहली पोस्ट में बताया कहां हुई थी राजीव गांधी से मुलाकात
सोनिया गांधी और पूर्व पीएम राजीव गांधी
Sonia Gandhi: कांग्रेस की सीनियर लीडर और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम के बाद अब X पर अपना अकाउंट शुरू किया है. अगले कुछ दिनों में उनकी किताब आने वाली है, जिसका नाम ‘Belonging: A Journey of Love’ है. इसी बुक की पोस्ट उन्होंने इंस्टा पर शेयर की थी तो वहीं X पर उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में पूर्व पीएम राहुल गांधी से पहली के बारे में बताया है.
सोनिया गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर करीब 2 मिनट का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने राजीव गांधी के साथ अपनी मुलाकात, शुरुआती दिन और उनके प्यार भरे सफर की यादें शेयर की हैं.
सोनिया ने अपने वीडियो में या बताया?
सोनिया ने अपने वीडियो में बताया कि इंग्लैंड के एक ग्रीक रेस्टोरेंट में उनकी पहली मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी. एक कॉमन फ्रेंड ने दोनों को मिलवाया था. सोनिया ने कहा कि राजीव का सौम्य स्वभाव उन्हें बेहद पसंद आया था.
In a small Greek restaurant in Cambridge my journey of love began. Rajiv and I created a world filled with love, laughter and memories. On 10th November, I share that world with you. https://t.co/zvN5Rqqstf
— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) October 24, 2026
उन्होंने अपनी और राजीव गांधी की तस्वीरें दिखाएं, साथ ही उस रेस्तरां की तस्वीर भी दिखाई जहां वे पहली बार मिले थे. उन्होंने कहा कि उस समय आज की तरह इतने रेस्तरां नहीं हुआ करते थे. वे इटैलियन खाना तलाशती थी.उन्होंने कहा कि राजीव गांधी से पहली मुलाकात को वे कभी नहीं भूल पाएंगी.
10 नवंबर को लॉन्च सोनिया की किताब
सोनिया गांधी की पहली किताब 10 नवंबर को लॉन्च होने वाली है. इसको लेकर वह अपने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बुक से जुड़ी जानकारियां लगातार शेयर कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने पहली बार अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था. उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो शेयर किया था. ठीक उसी तरह उन्होंने X पर भी अपनी बुक को लेकर ही जानकारी शेयर की है.
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र किया है. जो आज तक लोगों को पता नहीं हैं. कुल मिलाकर इस बुक में राजनीति के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ और पति राजीव गांधी की मौत के बाद हुए घटनाक्रमों के बारे में भी बताया है.
ये भी पढ़ें:‘1 नवंबर की महारैली स्थगित हो…’, INDIA गठबंधन के आयोजन से कारोबारी नाराज, राहुल गांधी को लिखा खत