वैश्विक मंच पर चमका बालाघाट का चिन्नौर चावल, खुशबू और गुणवत्ता ने जीता विदेशी खरीदारों का दिल

Balaghat Chinnour Rice: देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में तीन दिवसीय भारत अंतर्राष्ट्रीय चावल सम्मेलन 2026 का आयोजन हो रहा है. इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले का चिन्नौर चावल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जीआई टैग प्राप्त इस चावल ने अपनी खुशबू और गुणवत्ता से वैश्विक स्तर पर खास पहचान बनाई है. इस आयोजन से बालाघाट के किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने का बड़ा मौका मिला है.

ज़रूर पढ़ें