Ekadashi Mata Temple Jabalpur: मध्य प्रदेश का इतिहास और यहां की सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन मंदिर पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध हैं. एमपी एक ऐसा स्थान है, जहां के कोने-कोने पर प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर और स्थल मौजूद हैं, जिनकी अपनी अलग-अलग मान्यताएं भी हैं. आज देशभर में देवउठनी एकादशी का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर हिंदू परिवारों में जश्न का माहौल है. वहीं एमपी के जबलपुर जिले में एक ऐसा स्थान है, जहां 1100 साल प्राचीन एकादशी माता मंदिर विराजमान है. ऐसे में आइए जानते हैं इस प्राचीन मंदिर के बारे में.
Seven Largest Dams Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश को सिर्फ दिल ही नहीं, बल्कि डैमों का प्रदेश भी कहा जाता है. यहां के बड़े-बड़े बांध सिर्फ पानी और बिजली के लिए नहीं, बल्कि घूमने-फिरने के लिए भी बेस्ट हैं. हरे-भरे नजारे, शांत पानी और ठंडी हवा के बीच यहां फैमिली और दोस्तों के साथ समय बिताना यादगार बन जाता है. अगर आप वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एमपी के ये 7 डैम आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं.
Jabalpur GI tag singhara: जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे बाजारों में सिंघाड़े की मांग भी बढ़ने लगी है. ठंड के मौसम में उगने वाला सिंघाड़ा सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. दुनियाभर में फेमस एमपी के जबलपुर के सिंघाड़े को जीआई टैग भी मिल चुका है, जो इसकी खास पहचान को और मजबूत करता है. ठंड के दिनों में लोग इसे उबालकर, कच्चा और आटे के रूप में बड़े चाव से खाते हैं.
Mandsaur Kuber Temple History: आज 6 नवंबर को देशभर में धनतेरस का पवित्र त्योहार मनाया जा रहा है. यह दिन धन के देवता कुबेर को समर्पित है. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नई चीजों की खरीदारी कर कुबेर जी की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. धनतेरस के मौके पर मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में कुबेर का एक ऐसा मंदिर है, जहां कुबेर के साथ-साथ भगवान शिव के परिवार की प्रतिमाएं भी विराजमान हैं. आज धनतेरस के मौके पर सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है.
Rewa Lotus Print Sweets: दिवाली आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है और मिठाई की दुकानें तरह-तरह की मिठाइयों से सज गई हैं. इस बार रीवा में एक ऐसी मिठाई चर्चा में है, जिसे देखते ही लोग कमल का फूल याद कर रहे हैं. छेने से बनी इस मिठाई की बनावट हूबहू कमल जैसी लगती है, इसलिए लोग इसे प्यार से कमल छाप और बीजेपी वाली मिठाई कह रहे हैं. दिवाली के मौके पर इसकी मांग इतनी बढ़ गई है कि दुकानों पर इसे खरीदने के लिए भीड़ लग रही है.
Madhya Pradesh tourist places: कल 1 नवंबर है और इसी दिन को मध्य प्रदेश के लोग एमपी स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं. 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश राज्य का गठन हुआ था. स्थापना दिवस को लेकर राजधानी भोपाल में खास कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा. एमपी में घूमने-फिरने के लिए सैकड़ों ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल हैं. मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग कई जगहों के टूर भी आयोजित करता है और सस्ते दामों में रुकने की जगह भी मुहैया करवाता है. यदि आप भी मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये 5 जगहें बेस्ट हैं.
Mada Caves Vivah Mandap Mystery: मध्य प्रदेश पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों, अलग संस्कृति और खास तरह के खानपान के लिए जाना जाता है. वहीं देशभर में एमपी अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी मशहूर है. मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहां आज भी कई स्थानों पर ऐतिहासिक धरोहरें मौजूद हैं. ऊर्जाधानी कहे जाने वाले एमपी के सिंगरौली जिले में माड़ा की गुफाएं (Mada Caves) स्थित हैं, जो कि सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहरों में से एक हैं. आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक धरोहर के बारे में.
Jabalpur Balancing Rock Earthquake: भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां प्रकृति के करिश्मे देखकर आंखों पर यकीन नहीं होता. ऐसी ही एक जगह मध्य प्रदेश के जबलपुर में मौजूद है जो पूरी दुनिया में मशहूर है. यहां एक विशालकाय चट्टान बिना किसी सहारे के सिर्फ कुछ इंच पर दूसरी चट्टान पर टिकी हुई है. सदियों से खड़ी इस संतुलित शिला का रहस्य आज तक कोई नहीं समझ पाया है.
Balaghat Chinnour Rice: देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में तीन दिवसीय भारत अंतर्राष्ट्रीय चावल सम्मेलन 2026 का आयोजन हो रहा है. इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले का चिन्नौर चावल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जीआई टैग प्राप्त इस चावल ने अपनी खुशबू और गुणवत्ता से वैश्विक स्तर पर खास पहचान बनाई है. इस आयोजन से बालाघाट के किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने का बड़ा मौका मिला है.
Seoni Jumbo Sitafal: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का 'जंबो सीताफल' अपने स्वाद और मिठास के लिए देश-दुनिया में फेमस है. इसे राज्य के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में सप्लाई किया जाता है.