Diwali 2026: दिवाली पर क्यों होती है गणेश-लक्ष्मी की एक साथ पूजा, जानें पौराणिक कथा और इसका महत्व

Diwali 2026: पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार मां लक्ष्मी को अपने धन और ऐश्वर्य पर अभिमान हो गया था. उन्हें लगने लगा था कि संसार में हर व्यक्ति उनकी कृपा से ही सुखी और संपन्न है. भगवान विष्णु ने जब उनका यह भाव देखा, तो उन्हें समझाया कि केवल धन होने से जीवन पूर्ण नहीं होता. संतान सुख और पारिवारिक संतुष्टि भी जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं.
diwali 2026

भगवान गणेश और माता लक्ष्मी

Diwali 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल दीपावली का पवन पर्व 8 नवंबर 2026 को है. दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करके लोग सुख-समृद्धि और धन की कामना करते हैं. लेकिन इस पूजा में भगवान गणेश को भी विशेष स्थान दिया जाता है. आखिर धन की देवी के साथ बुद्धि की देवता की पूजा क्यों जरूरी मानी जाती है. इसके पीछे एक खास पौराणिक कथा और जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण संदेश है.

माता लक्ष्मी को कैसे मिले भगवान गणेश

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार मां लक्ष्मी को अपने धन और ऐश्वर्य पर अभिमान हो गया था. उन्हें लगने लगा था कि संसार में हर व्यक्ति उनकी कृपा से ही सुखी और संपन्न है. भगवान विष्णु ने जब उनका यह भाव देखा, तो उन्हें समझाया कि कवल धन होने से जीवन पूर्ण नहीं होता. संतान सुख और पारिवारिक संतुष्टि भी जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं.

भगवान विष्णु की बात सुनकर मां लक्ष्मी दुखी हो गईं. इसके बाद वह अपनी परेशानी लेकर माता पार्वती के पास पहुंचीं. मां पार्वती ने उनकी भावना को समझते हुए अपने पुत्र भगवान गणेश को उन्हें दत्तक पुत्र के रूप में सौंप दिया. इस तरह भगवान गणेश को मां लक्ष्मी के साथ विशेष रूप से जोड़े जाने की मान्यता प्रचलित हुई.

धन के साथ बुद्धि का होना क्यों जरूरी है

इस परंपरा का संदेश है कि धन तभी उपयोगी होता है, जब व्यक्ति के पास उसका सही इस्तेमाल करने की समझ भी हो. बिना विवेक के मिला धन अहकार और नुसान का कारण बन सकती है. भगवान गणेश सही निर्णय लेने की क्षमता का प्रतीक हैं, जबकि मां लक्ष्मी समृद्धि की कामना करती हैं.

ये भी पढ़ें-Diwali 2026 Date: इस साल दिवाली कब है? जानें अमावस्या तिथि, लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

दिवाली पूजा से मिलता है खास संदेश

दीपावली पर पहले भगवान गणेश की पूजा और फिर मां लक्ष्मी की आराधना करने की परंपरा जीवन में बुद्धि और धन के संतुलन कदर्शाती है. यह हमें सिखाती है कि ईमानदारी से कमाया गया धन और उसका सही उपयोग ही सच्ची समृद्धि है. जब धन के साथ अच्छे विचार और सद्बुद्धि जुड़ते हैं, तभी परिवार और समाज का कल्याण संभव होता है.

ज़रूर पढ़ें