Bilaspur Local News: दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट ग्राउंडेड, आज दिल्ली से आएंगे इंजीनियर
Bilaspur Local News: बिलासपुर. बिलासा एयरपोर्ट में दुर्घटना के बाद खड़े एलाइंस एयर कंपनी एयरक्राफ्ट को ठीक करने की दिशा में अभी तक पूर्ण समाधान नहीं मिल पाया है. इसके आवश्यक निरीक्षण के लिए दिल्ली से कंपनी के चार इंजीनियरों का दल बिलासपुर आ रहा है. जो दो-तीन तक रूककर तकनीकी जांच करेंगे. इसके बाद वापस लौटेंगे.
विगत 28 अगस्त को दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलाइंस एयर की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था. रनवे पर उतरते ही विमान के लेफ्ट साइड का टायर अचानक पंचर हो गया, जिसके बाद पायलट को तुरंत इमरजेंसी ब्रेकिंग का सहारा लेना पड़ा था. विमान में 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स समेत कुल 41 लोग सवार थे. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. दुर्घटनाग्रस्त एयरकॉफ्ट अभी भी बिलासा एयरपोर्ट के हैंगर में रखा हुआ है. उसको देखने के लिए दिल्ली से एयरलाइंस के इंजीनियरिंग विशेषज्ञों की टीम आगामी सोमवार को बिलासपुर पहुंचने वाली है. (Bilaspur Local News)
दिल्ली से आने वाले विशेषज्ञ सर्विसिंग और तकनीकी मुआयना करेंगे. ये इंजीनियर विमान का शुरूआती और अन्य जरूरी तकनीकी काम पूरा करके वापस लौटेंगे, जिसके लिए वे 2 से 3 दिन तक बिलासपुर में रुक सकते हैं. विमान के जो पार्ट्स खराब हुए हैं, उनके लिए संबंधित स्तर पर आधिकारिक रिक्वेस्ट पहले ही डाली जा चुकी है. हालांकि, वे पार्ट्स फिलहाल भारत या स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं हैं और उन्हें विदेश या बाहर से मंगवाया जाना है, जिसमें अभी कुछ और समय लगने की संभावना है. (Bilaspur Local News)
चूंकि पार्ट्स विदेश से आने हैं और उनके आने में अभी वक्त लगेगा, इसलिए फिलहाल इंजीनियरिंग टीम आकर शुरूआती निरीक्षण और अन्य सुधारात्मक तकनीकी प्रक्रिया को पूरा करेगी. विमान को पूरी तरह से उड़ान भरने के योग्य बनाने के लिए अभी विदेशी पार्ट्स के आने का इंतजार करना होगा, जिसके बाद ही अगली और अंतिम मरम्मत का काम संभव हो सकेगा. इसमें अभी और समय लगेगा. इस दुर्घटना से एलाइंस एयर कंपनी को करीब तीन करोड़ रूपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा. साथ ही एयरकॉफ्ट आगामी चार महीने के लिए उड़ान नहीं भर सकेगा.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Durg में पिकअप से 4 करोड़ कैश बरामद, चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आरोपी