हूतियों के हमलों के बीच उड़ानें रद्द, खाड़ी देशों में MP के 300 लोग फंसे, सरकार से लगाई मदद की गुहार

MP People Stranded Gulf Countries: मध्य प्रदेश के कई सारे लोग सऊदी अरब के साथ-साथ खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं. राज्य के अलग-अलग जिलों से धार्मिक यात्रा पर गए लोग फंस गए हैं. सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में 300 से लोग फंसे हुए हैं.
MP Pilgrims Stranded Gulf

सऊदी अरब में फंसे यात्री

Houthi Attacks Flight Cancellations: यमन के हूती विद्रोही गुट लगातार सऊदी अरब पर हमला कर रहे हैं. रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई अहम ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. आठ से ज्यादा देशों की एयरलाइंस ने रियाद के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं. इंडिगो और एयर इंडिया ने सुरक्षा कारणों से रियाद के लिए उड़ानें स्थगित कर दिया है. फ्लाइटों के संचालित ना होने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

मध्य प्रदेश के कई सारे लोग सऊदी अरब के साथ-साथ खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं. राज्य के अलग-अलग जिलों से धार्मिक यात्रा पर गए लोग फंस गए हैं. सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में 300 से लोग फंसे हुए हैं.

भारत और मध्य प्रदेश सरकार से की अपील

उमराह (धार्निक यात्रा) करने गए एक यात्री ने कहा कि हम भोपाल, शुजालपुर, सीहोर और रायसेन समेत मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए हुए हैं. एयरलाइंस ने हमारी वापस की फ्लाइट कैंसिल कर दी है. वहीं, दूसरी एयरलाइंस की फ्लाइटचल रही हैं. वापसी की टिकट कैंसिल करके हमें दूसरी एयरलाइंस की टिकट नहीं दी. जब टिकट कैंसिल की जाती है तो जिम्मेदारी एयरलाइंस की बनती है. टूर ऑपरेटर्स हमारी मदद करना चाहते हैं लेकिन वे भी आम आदमी हैं. टिकटों के दाम 4-5 गुना हो गए हैं. 50-60 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक टिकट की कीमत पहुंच चुकी है.

ये भी पढ़ें: पूर्व IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार, किस मामले में कोर्ट ने जारी किया था वारंट?

उन्होंने आगे कहा कि हममें से कई लोग रोज कमाने और खाने वाले लोग हैं. हम बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है. सभी अपने पैसों से रुके हुए हैं. लोग अपने पैसों से दुबई, रियाद, ओमान और कतर से जा रहे हैं. भारत सरकार की ओर से कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है. हमारी भारत और मध्य प्रदेश सरकार से अपील है कि यहां से निकलने के लिए हमारी मदद की जाए. इसके साथ ही एयरलाइंस कंपनी से आर्थिक राशि की मांग की है.

ज़रूर पढ़ें