स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर से नहीं मिलाया हाथ? वायरल वीडियो देख फैंस के मन में उठे सवाल
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर
Smriti Mandhana Handshake Controversy: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है. वडोदरा में खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप कर दिया है. हालांकि, मैदान पर भारत की इस जीत के बीच कप्तान स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर से जुड़ा एक वीडियो चर्चा में आ गया है. मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
स्मृति- हरमनप्रीत ने नहीं किया हैंडशेक?
दरअसल भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के बाद सोशल मीडिया पर स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दोनों खिलाड़ियों एक दूसरे से हैंडशेक करने से बचते नजर आ रहे हैं. जिसे फैंस ने नोटिस कर लिया है.वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के बाद खिलाड़ियों के हैंडशेक के दौरान पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर मौजूदा कप्तान स्मृति मंधाना के पास पहुंची, तो मंधाना दूसरी ओर देखने लगी और दोनों के बीच हैंडशेक नहीं हो सका.
Smriti Mandhana intentionally avoid handshake with Harmanpreet kaur 😱 Captaincy change really shatters relationship between both of her. https://t.co/P4VbmE2aFE
— Indian Cricket (@Trendhunter45) October 29, 2026
फैंस के बीच अटकलें तेज
दोनों खिलाड़ियों के बीच यह घटनाक्रम कुछ ही सेकंड का था, लेकिन इसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह तरह की अटकलें लगाना शुरू कर दी हैं. कई लोगों का मानना है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है. हालांकि दोनों खिलाड़ियों की ओर से अब तक इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
गैरतलब है कि वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों में 126 रनों की तूफानी पारी खेली थी. कौर की इस शतकीय पारी पर मंधाना ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया था. ऐसे में मैदान पर हुई यह घटना महज एक संयोग हो सकता है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं वैष्णवी शर्मा? जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट लेकर रचा इतिहास