अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड में 1 विकेट लेते ही रचा इतिहास, तोड़ दिए 3 बड़े रिकॉर्ड

Arshdeep Singh Creates History: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लेते ही इतिहास रच दिया है.
ARSHDEEP SINGH

अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh Creates History: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लेते ही इतिहास रच दिया है. इस मैच में अर्शदीप ने मिशेल सैंटनर को अपना शिकार बनाया. सैंटनर को आउट करने के साथ ही अर्शदीप ने टी20 इंटरनेशनल मैच में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ वह यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

सबसे कम गेंदों में 150 विकेट लेने वाले बने पहले भारतीय

अर्शदीप सिंह सबसे कम गेंदों में 150 टी20 विकेट पूरे करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने सिर्फ 2143 गेंदों में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं. उनसे पहले किसी तेज गेंदबाज द्वारा सबसे तेज यह रिकॉर्ड मुस्तफ़िज़ुर रहमान के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2532 गेंदें फेंकते हुए यह आंकड़ा हुआ था. साथ ही अर्शदीप 150 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज भी बन गए हैं.

वानिंदु हसरंगा को छोड़ा पीछे

किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे तेज 150 टी20 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड वानिंदु हसरंगा के नाम दर्ज था. जिन्होंने अपने डेब्यू के 2325 दिनों के बाद यह कारनामा किया था. अब अर्शदीप ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए अपने डेब्यू के महज 1577 दिनों बाद यह उपलब्धि हासिल कर यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. सबसे कम गेंदों में 150 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड वानिंदु हसरंगा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2035 गेंदों में 150 विकेट पूरे किए. इस लिस्ट मी दूसरा नाम राशिद खान का है जिन्होंने 2098 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की. अब इस लिस्ट में अर्शदीप सिंह ने तीसरे नंबर पर जगह बना ली है जिन्होंने 2143 गेंदों में यह कारनामा कर दिखाया है.

एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का बनाया रिकॉर्ड

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अर्शदीप सिंह ने अपने नाम कर लिया है. वह किसी फुल मेंमबर टीम की ओर से एक साल में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. साल 2026 में अर्शदीप ने अब तक कुल 40 टी20I विकेट ले लिए हैं. एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड जोश लिटिल के नाम दर्ज था. जिन्होंने साल 2022 में 39 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुए फैंस, Video

ज़रूर पढ़ें