Gold Price Crash: फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका! धनतेरस-दिवाली से पहले सस्ते में घर लाएं सोना-चांदी, जानें भाव

दिवाली और धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. त्योहारों पर खरीदारी करने का यह सही मौका माना जा रहा है. आइए जानते हैं ताजा भाव.
Gold Price Crash

फाइल फोटो

बस कुछ ही दिनों में दिवाली और धनतेरस के त्योहार आने वाले हैं. लोग इन त्योहारों पर जमकर शॉपिंग करते है. इन त्योहारों पर लोग सोना-चांदी भी जमकर खरीदते हैं. ऐसे में इस बार भी अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह सबसे बढ़िया मौका होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि त्योहार से ठीक पहले इन धातुओं की कीमत में रोज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं कि ताजा भाव क्या है.

बीते करीब 1 साल से सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी ही देखने को मिल रही थी. 1 महीने पहले भी किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि दिवाली और दशहरे के समय सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी. लेकिन जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आती जा रही है सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है.

ये है सोने और चांदी का भाव

शुक्रवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. MCX पर शुक्रवार की शाम सोने का भाव करीब 2.50 फीसदी गिरकर 1,38,250.00 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. जबकि इसी साल जनवरी में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव चढ़कर 1.91 लाख रुपये तक पहुंच गया था.

50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ सोना

यानी कि अब सोना करीब 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है. गोल्ड की गिरती कीमतों ने निवेशकों और खरीदारों के मन में एक सवाल पैदा कर दिया है कि क्या अब सोना खरीद सकते हैं या फिर अभी रेट और कम हो सकते हैं.

चांदी में आई बड़ी गिरावट

उधर चांदी के भाव में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है. भारत में चांदी की कीमत अब ₹2 लाख प्रति किलोग्राम से नीचे आ गई है; देश में मौजूदा चांदी का भाव ₹1,90,500 प्रति किलोग्राम (यानी ₹1,90.5 प्रति ग्राम) चल रहा है, हालांकि यह अलग-अलग शहरों में थोड़ा-बहुत ऊपर-नीचे हो सकता है. बता दें कि इसी साल जनवरी में चांदी का भाव लगभग 3.8 से 4.2 लाख रुपये प्रति किलोो तक पहुंच गया था.

ये भी पढे़ं- 5 रु का फिनाइल 33,000 में… 200 LED बल्ब 60 लाख में खरीदे, ऑडिट में हुआ MP के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा

ज़रूर पढ़ें