अंबिकापुर में गरीबों को भी मिलेगा IVF तकनीक लाभ, 10 हजार रुपये से इलाज हो सकेगा
अंबिकापुर में गरीबों को भी मिलेगा IVF तकनीक लाभ
CG News: अंबिकापुर की जीवन ज्योति अस्पताल ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नए मापदंड स्थापित किया है. यहां की डॉक्टर स्नेहा सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं की गोद में खुशहाली लाने के लिए आईवीएफ पद्धति के इलाज में 25% तक की छूट का ऐलान कर दिया है. उन्होंने यह भी कहा है कि बाकी राशि भी किस्त में दिया जा सकता है और यह किस्त की राशि भी 10 किस्त तक है.
गरीबों को मिलेगी इलाज में छूट
डॉक्टर स्नेहा सिंह ने बताया कि उनके अस्पताल में ग्रामीण क्षेत्र की कई ऐसी महिलाएं पहुंचती हैं, जो बच्चे नहीं होने पर जड़ी-बूटी और झाड़-फूंक का सहारा लेते हैं लेकिन उसके बावजूद जब कोई सफलता नहीं मिलती है. तब लोग उनके पास पहुंचते हैं लेकिन आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्र में लोग इतने अधिक गरीब हैं कि वह डेढ़ 2 लाख रुपए खर्च नहीं कर पाते हैं. इसके कारण हमेशा के लिए मातृ सुख से वंचित रहते हैं. इसी को देखते हुए उन्होंने 25% की छूट और किस्त में इलाज की राशि देने का प्लान तैयार किया है ताकि कोई भी मातृ सुख से वंचित न रहे.
ये भी पढ़ें: वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट, नवीन जिंदल ने FIR पर उठाए सवाल, बोले – बिना जांच अनिल अग्रवाल पर केस चिंताजनक
दिल्ली जैसा इलाज अब अंबिकापुर में
अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर जे के सिंह ने बताया कि उनके अस्पताल में ऐसे सीनियर सिटीजन जिनका क्रिटिकल इलाज हुआ है. उन्हें 1 साल तक अस्पताल के द्वारा मुफ्त में परामर्श और सलाह देने का फैसला किया गया है. इसके अलावा अब अस्पताल में डॉक्टरों की एक नई टीम बनी है जो न्यूरो सर्जरी ऑर्थोपेडिक और मेडिसिन के डॉक्टरों की टीम है. अस्पताल की डायरेक्टर संध्या सिंह ने बताया कि अब उनके अस्पताल में दिल्ली जैसे बड़े शहरों के मापदंड में इलाज किया जा रहा है. यहां आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है.