सचिन तेंदुलकर का परिवार बिलासपुर पहुंचा, विलेज लाइफ को करीब से देखा, बहू-बेटी ने बच्चों को दुलारा
सचिन तेंदुलकर की फैमिली ने बिलासपुर के गांव का दौरा किया
CG News: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का परिवार बुधवार (8 अप्रैल 2026) को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचा. पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और सानिया चांडोक पहुंचीं. फैमिली के तीनों सदस्यों ने छपरवा-बह्मनी गांव का दौरा किया और ग्रामीण जीवन को करीब से जाना.
दौरे को गोपनीय रखा गया
सचिन तेंदुलकर की पत्नी, बहू और बेटी तीनों छपरवा-बह्मनी गांव पहुंचे. यहां उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों से मुलाकात की. ग्रामीण जीवन शैली और उनके रहन-सहन एवं उनकी समस्याओं को करीब से जाना. इस दौरान तीनों ने गांव के लोगों के साथ फोटो क्लिक करवाए. नवजातों को गोद में दुलारते हुए दिखे. उनके इस दौरे को गोपनीय रखा गया था.

गनियारी स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया
गनियारी जनस्वास्थ्य समिति द्वारा संचालित निशुल्क एजुकेशन और हेल्थ सेवाओं का निरीक्षण किया. इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर की फैमिली ने डॉक्टर्स की टीम से बातचीत की और परिवार से सेवाओं के बारे फीडबैक लिया. इसके साथ ही तीनों ने फुलवारी केंद्र और बालवाड़ी का अवलोकन किया. इसके साथ ही बच्चों के खान-पान और शिक्षा को लेकर स्थानीय समिति से चर्चा की.
ये भी पढ़ें: CG News: धमतरी सभापति ई-रिक्शा से पहुंच रहीं नगर निगम, विपक्ष ने साधा निशाना, महापौर ने बताया वाहनों की खराबी
सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की पहल!
सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन छपरवा-बह्मनी गांव में काम कर रहा है. यहां बच्चों के पोषण, खान-पान, खेल कूद औऱ माता की भागीदारी को लेकर काम किया जा रहा है. इसी की जमीनी हकीकत जानने के लिए वे मुंबई से बिलासपुर आए थे.