CG News: धमतरी में हैरान करने वाला मामला, सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटे अपने हाथ, कलेक्टर ने बनाई जांच टीम

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक अनोखा मामला सामने आए हैं, जहां पर 35 बच्चों ने अपने हाथ में ब्लेड चलाएं हैं और हाथ काटा है. अब इस घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और स्कूल पहुंचकर पालक और बच्चों की काउंसलिंग की जा रही है.
CG News

स्कूल

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक अनोखा मामला सामने आए हैं, जहां पर 35 बच्चों ने अपने हाथ में ब्लेड चलाएं हैं और हाथ काटा है. अब इस घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और स्कूल पहुंचकर पालक और बच्चों की काउंसलिंग की जा रही है.

सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटे अपने हाथ

यह पूरा मामला धमतरी जिले के कुरूद ब्लाक अंतर्गत दहदहा गांव का है. जहां पर शासकीय माध्यमिक शाला के करीब 35 बच्चों ने अपने हाथ पर ब्लेड, पीन और कांटे से जोखिमभरा कार्य किया है. स्कूल के प्राचार्य पुनीत राम साहू ने बताया कि छठवीं से आठवीं तक के बच्चों ने अपने हाथों में कांटे और पीन से काटे है. यह सिलसिला पिछले दो महीने से चल रहा था. बच्चे एक दूसरे को देख कर यह कृत्य किए हैं. बच्चों से पूछताछ की जा रही है. परिजनों को भी समझाईस दी गई है कि वह बच्चों पर ध्यान रखें. स्कूल के बाहर और कई बच्चे स्कूल के भीतर हाथ काटे हैं.

कारण का नहीं चला पता

वहीं परिजनों का कहना है कि उन्हें स्कूल से फोन कर बुलवाया गया और घटना की जानकारी दी गई बच्चे एक दूसरे को देखकर हाथ काटे हैं. स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए. इसमें परिजनों की भी गलती है कि वह बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं.

बता दें कि दहदहा गांव के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में घटित इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. सभी 35 बच्चों में लड़कों के साथ साथ कुछ स्कूली बच्चियां भी शामिल है. और सभी के हाथों में निशान उभर कर दिख रहे हैं. अब देखना होगा कि बच्चों ने ऐसा कृत्य क्यों किया है और इसके पीछे क्या कारण निकलकर सामने आता है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh में अब ग्राम पंचायतें खुद बनाएंगी ‘महतारी सदन’, डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर पंचायतों को मिले नए अधिकार

कलेक्टर ने बनाई जांच टीम

इस मामले पर धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा का कहना है कि दहदहा गांव में स्कूली बच्चों ने हाथ क्यो काटा इसके लिए प्रशासन की टीम जांच कर रही है. जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद ही कुछ कह पाना संभव है.

ज़रूर पढ़ें