IT Raid: बिलासपुर में आयकर विभाग की बड़ी रेड, कोल व्यापारी प्रवीण झा के ठिकानों पर जांच जारी

IT Raid: बिलासपुर में आईटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर छापेमारी की है. यह कार्रवाई कोल कारोबार से जुड़े व्यापारियों और कंपनियों के ठिकानों पर की जा रही है.
IT Raid

बिलासपुर में IT की बड़ी रेड

IT Raid: बिलासपुर में आईटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है. यह कार्रवाई कोल कारोबार से जुड़े व्यापारियों और कंपनियों के ठिकानों पर की जा रही है. जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के कोलवाशरी संचालक प्रदीप झा के ठिकानों पर आयकर टीम ने छापा मारा है.

बिलासपुर में IT की बड़ी रेड

गुरुवार को बड़ी संख्या में आयकर विभाग की टीम बिलासपुर पहुंची. कोल व्यापारी व फील ग्रुप के मालिक प्रवीण झा के घर और दफ्तरों पर एक साथ दबिश दी गई.  कार्यालय, आवास और फैक्ट्रियों में सघन जांच जारी है. बताया जा रहा है कि SIR सर्वे टीम के स्टीकर लगी गाड़ियों से आईटी टीम पहुंची. ताकि किसी को भनक तक न लग पाए. करीब एक घंटे से अधिक समय से कार्रवाई जारी है. दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.

कई घंटों से चल रही कार्रवाई

आयकर विभाग की टीम करीब घंटेभर से जांच कर रही है. कई दस्तावेजों की जांच हो रही है. इस रेड में टीम को अभी क्या कुछ मिला है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद पूरी जानकारी का खुलासा अफसर कर सकते हैं. इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मचा हुआ है, फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है. 

ये भी पढ़ें- CGPSC परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू, गहरे रंग के कपड़े और ऊंची हील समेत इन चीजों के साथ नहीं मिलेगी एंट्री

दो महिने पहले GST की टीम ने मारा था छापा

इससे पहले बिलासपुर में दिसंबर में स्टेट जीएसटी की टीम ने तीन कोल कारोबारियों के घर में रेड की थी. तब जीएसटी की कार्रवाई के डर से महावीर कोल वाशरी ने 10 करोड़ सरेंडर किए थे. इसके दूसरे दिन फिल ग्रुप ने 11 करोड़ और पारस कोल वाशरी ने 6 करोड़ 50 लाख रुपए सरेंडर किए. वहीं अब IT विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है.

ज़रूर पढ़ें