Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
गोपनीय सामग्री लेकर निकले शिक्षक
Chhattisgarh: राजनांदगांव समेत पूरे छत्तीसगढ़ में . 20 फरवरी से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासनिक स्तर पर स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली.
20 फरवरी से शुरू होंगे बोर्ड एग्जाम
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा संचालित की जाने वाली हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा आगामी 20 फरवरी से 18 मार्च एवं हाईस्कूल परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक रहेगा.
राजनांदगांव में बनाये गए 88 परीक्षा केंद्र
प्रशासनिक तैयारी को देखते हुए जिले में मण्डल परीक्षा हेतु कुल 88 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. जिसमें 87 शासकीय एवं 01 अशासकीय संस्था को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है. परीक्षा के संचालन हेतु केन्द्राध्यक्षों की नियक्ति की जा चुकी है. जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल खुद सुबह से ही मौके पर पहुंचकर मार्गदर्शन भी दे रहे है.
ये भी पढ़ें- बिलासपुर रिश्वत कांड: 80 हजार लेकर नाबालिग को छोड़ा, SSP ने कोटा थाने के प्रधान आरक्षक व आरक्षक को किया सस्पेंड
नकल रोकने उड़न दस्ता टीम का गठन
परीक्षा केन्द्राध्यक्षों को गार्ड के साथ स्टेट स्कूल से परीक्षा सामग्री वितरित किया जा रहा है परीक्षा में नकल रोकने हेतु उडनदस्ता दल का गठन किया गया है. बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. परीक्षा सत्र 2026 में कक्षा 10वीं में कुल 10096 परीक्षार्थी एवं कक्षा 12वीं में 8015 परीक्षार्थी सम्मिलित होगें.