Durg: कुम्हारी क्षेत्र के खाली प्लॉट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
खाली प्लॉट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Durg: कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत केनरा बैंक के पास स्थित एक खाली प्लॉट की झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने शव को देखकर इसकी सूचना कुम्हारी थाना पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज का विवेचना कर रही है.
खाली प्लॉट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
दरअसल सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ सुबह लगभग 9:00 बजे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. आसपास के लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि उक्त व्यक्ति ने अहिवारा रोड स्थित शुक्ला टिंबर में पिछले तीन दिनों तक काम किया था. टिंबर मालिक के अनुसार उसने मजदूरी लेकर काम छोड़ दिया था, लेकिन उसके संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.
पुलिस द्वारा की गई तलाशी में मृतक के पास से रेल टिकट बरामद हुई, जो केसिंगा (उड़ीसा) स्टेशन की बताई जा रही है. साथ ही पास में इंजेक्शन की सुई भी मिली है. प्रथम दृष्टया अत्यधिक नशीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. मौके पर टीआई एवं सीएसपी भी पहुंचे और जांच की कार्रवाई जारी है.