Durg: बीमारी ठीक कराने के नाम पर ‘कंवर्जन’ का खेल, 2 महिलाएं गिरफ्तार

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बार फिर कंवर्जन (धर्मांतरण) का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है.
purani_bhilai_police

पुरानी भिलाई पुलिस स्टेशन

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बार फिर कंवर्जन (धर्मांतरण) से जुड़ा मामला सामने आया है. इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी महिलाएं एक कामकाजी महिला के घर पहुंचकर उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए आर्थिक सहायता,बीमारी ठीक कराने और बेहतर इलाज का प्रलोभन दे रही थीं. शिकायत मिलने के बाद पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया.

बीमारी ठीक होने का किया दावा

ASP मणिशंकर चंद्र ने बताया कि पदुम नगर चरोदा निवासी 36 वर्षीय रूखमणी पाण्डेय ने इस संबंध में लिखित आवेदन दिया था. रूखमणी घरेलू कार्य और खाना बनाने का काम करती हैं. उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को दो अज्ञात महिलाएं उनके घर आईं और धर्म परिवर्तन करने पर बीमारी ठीक होने तथा आर्थिक मदद मिलने का लालच दिया. जब उन्होंने सहमति नहीं दी, तो महिलाएं वहां से चली गईं.

बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव

ASP मणिशंकर चंद्र ने बताया कि इसके बाद 1 फरवरी को वही महिलाएं फिर उनके घर पहुंचीं और ईसाई धर्म अपनाने, बाइबिल पढ़ने, इलाज कराने, आर्थिक सहायता देने और बेटी की शादी में सहयोग का प्रस्ताव रखा. इस बार प्रार्थिया और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद रूखमणी सीधे थाने पहुंचीं और रिपोर्ट दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें- मालिक के घर से नौकरानी ने चुराए सोने के जेवर, सोशल मीडिया की एक फोटो ने खोल दी पूरी ‘पोल’

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 04 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की. विवेचना के दौरान खुर्सीपार निवासी सारिका डाडिंगे और कुम्हारी निवासी प्रियंका साईमन को गिरफ्तार किया गया. पुलिस इस पूरे मामले में आगे की जांच और कार्रवाई में जुटे हुए है.

ज़रूर पढ़ें