Durg: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बजरंग दल ने की थी शिकायत

Durg: दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक भड़काऊ वीडियो को लेकर छावनी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. छत्तीसगढ़ बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने नजरुल खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
Durg News

Durg: दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक भड़काऊ वीडियो को लेकर छावनी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. छत्तीसगढ़ बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने नजरुल खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में आरोपी द्वारा कथित रूप से हिंसक भाषण दिया गया था और पुराने मारपीट के वीडियो को एडिट कर उसमें जोड़ा गया था, जिससे सामाजिक तनाव फैलने की आशंका थी.

भड़काऊ पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल शिकायत में यह भी बताया गया था कि वीडियो में भगवा आतंकवाद जैसे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती थी और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का खतरा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी थाना पुलिस ने तुरंत वीडियो की जांच शुरू की. तकनीकी जांच और सत्यापन के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई.

ये भी पढ़ें-Ramadan 2026: मुस्लिम कर्मचारियों के लिए साय सरकार का बड़ा फैसला, रमजान में ऑफिस से एक घंटे पहले मिलेगी छुट्टी

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने दी जानकारी

वहीं भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि वायरल वीडियो की जांच के दौरान उसमें आपत्तिजनक शब्दों और हिंसक भाषा का उपयोग पाया गया. उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है, इसलिए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. सीएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या भ्रामक सामग्री साझा करने से बचें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें