Durg News: दुर्ग में बर्खास्त महिला प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, जब्त सोने की ज्वेलरी गबन करने का है आरोप

Durg News: सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि घर से चोरी हुए सोने को जब्त करने के बाद गायब कर दिया गया है.
Female Head Constable Monika Soni Gupta

महिला प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी गुप्ता

Durg News: दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में चोरी के एक गंभीर प्रकरण में जब्त सोने की ज्वेलरी गबन करने के आरोप में बर्खास्त महिला प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि चोरी के एक मामले में पुलिस ने करीब 79 ग्राम सोने की ज्वेलरी जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखी थी. बाद में यह ज्वेलरी गायब हो गई. जांच के दौरान थाना में लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेह महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता पर गया. पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई.

मोनिका गुप्ता गिरफ्तार

  • सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि घर से चोरी हुए सोने को जब्त करने के बाद गायब कर दिया गया है.
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर मामले की विस्तृत जांच की गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि सोने का गबन मोनिका गुप्ता ने ही किया था.
  • इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें-CG News: कस्टमर को ‘स्पेशल सर्विस’ दो…युवती के मना करने पर 6 माह की सैलरी रोकी, पीड़िता ने बताया फैमिली सैलून का सच

मोनिका गुप्ता पर पहले भी लगे कई आरोप

आपको बता दें कि मोनिका गुप्ता पहले भी विवादों में रह चुकी हैं. छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग ने विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया था. जांच में साबित हुआ था कि गुप्ता ने एक व्यक्ति से उसकी बेटी को नौकरी दिलाने के नाम पर अवैध रूप से रकम ली और अपने पद का दुरुपयोग किया. आरोपपत्र दिए जाने और अंतिम स्मरण पत्र जारी होने के बावजूद मोनिका ने अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया. साक्ष्यों के आधार पर इस कृत्य को गंभीर कदाचार मानते हुए पुलिस सेवा के लिए अयोग्य घोषित किया गया था.

ज़रूर पढ़ें