CG News: जगदलपुर में एक ही दिन में 4 जगहों पर आगजनी, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया

बताया जा रहा है कि महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान लगातार चार स्थानों पर आग लगने की सूचना मिली. जहां नगर सेना सेनानी संतोष मार्बल के द्वारा जवानों को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया. जहां जवानों ने पूरी तत्परता के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया.
The fire was brought under control with the help of villagers.

ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शनिवार को राष्ट्रपति का आगमन हुआ था, जिनकी सुरक्षा को देखते हुए शहर में काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. वहीं इस दौरान शहर के अलग अलग हिस्सों में 4 जगह आगजनी के मामले सामने आए, जहां नगर सेनानी के सफल कार्य के चलते बड़ा हादसा होते-होते रह गया.

राष्ट्रपति का आज था दौरा

बताया जा रहा है कि महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान लगातार चार स्थानों पर आग लगने की सूचना मिली. जहां नगर सेना सेनानी संतोष मार्बल के द्वारा जवानों को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया. जहां जवानों ने पूरी तत्परता के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया.

इन स्थानों पर लगी आग

पहली घटना दोपहर में नगरनार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आमागुड़ा ब्राम्हनी निवासी तुलाराम के तीन एकड़ के पैरावट में आग लगने से हुई. वहीं सूचना के बाद जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया. वहीं दूसरी घटना परपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टेकामेटा ऑक्सीजन पार्क के झाड़ियां में आग लगने की है. दूसरा वाहन पानी से भरे टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे, जहां आग पर काबू पाया गया. आग को बुझाए कुछ ही समय हुआ कि जवानों को सूचना मिली कि सरगीपाल फॉरेस्ट डिपो में रखे लकड़ी में आग लग गई, जहां आग लगने से 7 लाख की लकड़ी जलकर खाक हो गई. वहीं आखिरी घटना शाम को मारेंगा बाइपास के पास शंभू नाथ के मोटरसाइकिल की दुकान में आग लगने की है. आग को जवानों द्वारा समय पर पहुंचकर बुझाया गया. इस तरह एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया.

ये भी पढे़ं: CG News: दामाखेड़ा का नाम बदलकर हुआ ‘कबीर धर्म नगर’, अधिसूचना जारी, सीएम विष्‍णु देव साय ने की थी घोषणा

ज़रूर पढ़ें