सेना में नौकरी का सुनहरा मौका! रायपुर में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख पास, जल्दी करें अप्लाई

CG Agniveer Bharti Last Date: छत्तीसगढ़ के जो युवा सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं. उनके लिए सुनहरा मौका है. दरअसल भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. जो भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते है.
CG Agniveer Bharti

अग्निवीर भर्ती

CG Agniveer Bharti Last Date: छत्तीसगढ़ के जो युवा सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं. उनके लिए सुनहरा मौका है. दरअसल भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. जो भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते है.

अग्निवीर भर्ती के लिए 1 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

वहीं अंतिम तारीख नजदीक आ रही है. अब आवेदन करने के लिए सिर्फ 3 दिन बचे हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 1 अप्रैल 2026 है. भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन अधिकारिक वेबसाइट पर की जा रही है.

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के युवाओं की मदद के लिए ब्लॉक स्तर पर व्यवस्था की गई है. कैंडिडेट्स रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में जाकर आवेदन से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन ले सकते हैं.

कौन होंगे पात्र?

  • इस भर्ती के लिए 17 वर्ष 6 महीने से 21 वर्ष तक के युवा पात्र हैं.
  • शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 8वीं पास से लेकर स्नातक या डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
  • यह भर्ती युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का अच्छा अवसर है.

कैंडिडेट्स के लिए बना हेल्प डेस्क

निर्देश में यह भी बताया गया है कि यदि किसी कैंडिडेट्स को आवेदन करने में परेशानी होती है, तो वह रोजगार कार्यालय रायपुर में बनाए गए हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं. यहां सेना भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें- ‘हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी…’, धर्मांतरण पर बोले धीरेंद्र शास्त्री, खुद को बताया छत्तीसगढ़ का भांजा

रोजगार विभाग देगा फ्री ऑनलाइन कोचिंग

छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी. इसमें विषयवार मार्गदर्शन, मॉडल पेपर और परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी.

ज़रूर पढ़ें