CG News: छत्तीसगढ़ में आज छठ महापर्व की धूम रहेगी, वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के महादेव घाट पर पूजा में शामिल होंगे. छठ के लिए महादेव घाट को खास तौर पर सजाया गया है. वहीं प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों में छठ व्रती आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे. वहीं सीएम विष्णु देव साय ने X पर पोस्ट कर छठ पर्व की बधाई दी है.
CG News: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्योत्सव-2024 में ग्रामोद्योग विकास विभाग द्वारा शिल्पग्राम में लगाए गए स्टॉल में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया समझने और रेशम की खेती के लिए किसानों और आमनागरिक बड़ी संख्या में ठहर रहे.
CG News: नया रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का विहंगम दृश्य लोगों को रोमांचित कर रहा है. नया रायपुर के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव में लोक निर्माण विभाग के स्टॉल में नए विधानसभा भवन और भिलाई के पॉवर हाउस में निर्मित फ्लाई ओवर के मॉडल को प्रदर्शित किया गया है.
खुशखबरी: राज्योत्सव में रायपुर RTO के तरफ से विशेष स्टॉल लगाया गया है. इस बार के राज्योत्सव में RTO के तरफ से लगाए गए इस स्टॉल की काफी चर्चा हो रही है. इस स्टाल में लोग अपना लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं. बाकायदा लोगों को केवल 5 मिनट में दस्तावेज सत्यापन के बाद लर्निंग लाइसेंस दे दिया जाएगा.
Chhattisgarh By Election: छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है, इसके लिए कांग्रेस ने अब स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 40 नेताओं का नाम शामिल है.
Chhattisgarh Foundation Day: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस और दीपोत्सव के मौके पर CM विष्णु देव साय ने सफाई कर्मियों के साथ दिवाली मनाई. इस दौरान एकात्म पथ 11 हजार दीपों से रोशन हुआ और जमकर आतिशबाजी भी हुई.
Chhattisgarh: CM विष्णु देव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में बड़ी संख्या में लोगों से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाएं दी. साथ ही PM आवास योजना के हितग्राहियों को दीपावली का उपहार दिया.
CG News: राज्यपाल रमेन डेका ने कल तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए. इस अवसर पर राज्यपाल ने भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ सहित समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की.
CG News: छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले 22 अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है. इसमें निगम आयुक्त, कई जिलों के कलेक्टर और अपर कलेक्टर भी शामिल हैं. देखें लिस्ट-
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी के देवेंद्र नगर इलाके में देर शाम एक ऑफिस के कमरे में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है, AC के फटने से ये हादसा हुआ है. घटना में कुछ लोगों के गंभीर होने की जानकारी भी सामने आई है. मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची हुई है.