CG News: बलरामपुर जिले के तातापानी पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित लुतिया डैम आधी रात में टूट गया जिसकी वजह से दो मकान पूरी तरीके से बाढ़ में बह गए, दोनों मकान में लोग सोए हुए थे, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई तो तीन लोग अब भी लापता हैं. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.
Ambikapur: सरगुजा जिले में कमीशनखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. अंबिकापुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर एस सेंगर पर एक सब इंजीनियर ने कमीशन लेने का आरोप लगाया है.
CG News: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने यूरिया खाद की कालाबाजारी को लेकर साफ तौर पर कहा है कि खाद माफिया को नहीं बक्शा जायेगा. खाद माफिया से तालमेल रखने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भी आने वाले दिनों में कार्रवाई की जाएगी.
Ambikapur: अंबिकापुर में शिक्षकों ने सिस्टम को आईना दिखाया है. कई बार मांग के बावजूद जब जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो शिक्षक खुद अपने हाथों में फावड़ा-गैती लेकर मरम्मत करने के लिए उतर गए.
Surajpur: सूरजपुर जिले के चांदनी बिहरपुर क्षेत्र अंतर्गत रेड नदी चपाटा घाट में शनिवार की शाम एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के पंडरी निवासी बबे सिंह के रूप में हुई है.
CG News: इस साल अच्छी बारिश होने के कारण किसानों ने धान की जमकर खेती की है और रोपाई के बाद अब खेतों में यूरिया डालने की जरूरत पड़ रही है. लेकिन किसानों को धान की फसल में डालने के लिए यूरिया नहीं मिल पा रहा है.
Surguja: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में NGT की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए नदियों में अवैध रेत खनन जारी है. अंबिकापुर-प्रतापपुर रोड स्थित महान नदी और फूलझर नदी में अवैध तरीके से रेत खनन किया जा रहा है.
CG News: छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में इन दिनों जागरूकता और शिक्षा के अभाव में लोग धर्मांतरण करने के लिए विवश हैं, लोग यहां छोटी-छोटी बीमारियों और आर्थिक तंगी के कारण धर्म परिवर्तन कर रहे हैं.
Surguja: सरगुजा संभाग में यूरिया नहीं मिलने की वजह से किसान बेहद परेशान हो रहे हैं. कृषि विभाग के जिम्मेदार अफसरों और फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर की लापरवाही की वजह से खाद माफिया का हौसला बुलंद है.
CG News: विस्तार न्यूज से एक्सक्लूजीव बातचीत के दौरान ईसाई समुदाय के सरगुजा धर्म प्रांत के विकर जनरल विलियम उर्रे ने कंवर्जन को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट-