Chhattisgarh News: मैनपाट में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल खोला गया, लेकिन इसके लिए प्रशासन ने जितनी जमीन आबंटित की गई उससे अधिक जमीन पर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जिम्मेदारों ने कब्जा कर लिया और फेंसिंग करा दी. इसमें यहां के माझी जनजाति और यादव समाज के लोगों की जमीन फंस गई है.
Chhattisgarh News: अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक में सरगुजा एसपी बंगला के सामने ट्रक के नीचे आकर रामानुजगंज निवासी संजीत गुप्ता ने अपनी जान दे दी है. वह रामानुजगंज से अंबिकापुर अपनी बेटी के घर आया था.
Chhattisgarh News: सरगुजा में शासन की मंशानुरूप सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और नवीन मानसिक हॉस्पिटल भवन का निर्माण किया जायेगा. इसके लिए कलेक्टर सरगुजा विलास भोसकर द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि आबंटित कर दी गई है.
Chhattisgarh News: सरगुजा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों के बैंक खाते में पहली किस्त की राशि आई, लेकिन ग्रामीणों के जागरूक नहीं होने और उनकी अशिक्षा का फायदा उठाकर दलालों ने उनके खाते से पैसा निकलवा लिया कि उन्हें मकान बनाकर देंगे, लेकिन नहीं दिया गया.
Chhattisgarh News: स्कूल शिक्षा विभाग ने पदोन्नति देने से पहले छत्तीसगढ़ के 2811 हेड मास्टर की वरिष्ठता सूची जारी की. 91 पेज वाले इस सूची को जब हेड मास्टरों ने देखा तो वे हैरान रह गए. क्योंकि 2811 हेड मास्टर वाली सूची में 309 रिटायर्ड हेड मास्टर का नाम था. वहीं करीब 140 ऐसे हेड मास्टरों के नाम हैं, जिन्होंने सालो पहले दुनिया छोड़ दिया है.
Chhattisgarh News: आरोप है कि संजीव कुमार झा का स्थानांतरण कोरबा होने के बाद सभी प्रकरणों में भू-माफियाओं से मिलीभगत कर करोड़ों रुपए की वसूली की गई.
Chhattisgarh News: सुरजपुर जिले में एसईसीएल के अमगांव और गायत्री कोल माइंस में मफियाओ ने कब्जा कर लिया है, यहां माफिया सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों को कोयला चोरी के लिए भेज रहें हैं, और ग्रामीण खदानों में धावा बोलकर कोयला पार रहें हैं.
Chhattisgarh News: बुधवार सुबह साढे ग्यारह बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुरुष शल्य वार्ड के बाहर के गैलरी में शॉर्ट सर्किट के कारण धमाके से आग लग गई. यहां पर पुरुष शल्य वार्ड के तीन हॉल में करीब 40 मरीज थे.
Chhattisgarh News: महिला बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी की टीम कुछ दिनों तक सरगुजा में ही रहेंगी और दूसरे रीपा का भी निरीक्षण करेंगी. इसके बाद जांच पूरा होने पर सरकार को रिपोर्ट देंगी.
Chhattisgarh News: प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क की स्थापना की, इसके बाद जब सरकार बदली तो इसमें भ्रष्टाचार के आरोप लगे और सरकार ने जांच का आदेश दे दिया है, लेकिन आदेश दिए तीन माह हो गए अब तक जांच जमीनी स्तर पर शुरू नहीं हुआ है,