मुस्कान मिश्रा

muskanmishra777193@gmail.com

मुस्कान मिश्रा

cg news

CG News: महानदी में मलबा डंप करने पर सरकार सख्त, सभी माइनिंग लीज रद्द करने की हाई कोर्ट को दी जानकारी

CG News: आरंग के निस्दा गांव में अवैध फर्शी पत्थर खनन और महानदी में मलबा डंप करने के मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि सभी दोषी पट्टेदारों की माइनिंग लीज रद्द कर दी गई है और क्षेत्र में अब कोई लीज कार्यरत नहीं है. कोर्ट ने अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं.

teachers day

Teachers Day: छत्तीसगढ़ में टीचर्स डे पर 63 शिक्षकों का सम्मान, 4 को 50-50 हजार का स्मृति पुरस्कार

Teachers Day: रायपुर के लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में राज्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ. राज्यपाल रमेन डेका ने सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 63 शिक्षकों को सम्मानित किया. दुर्ग की प्रज्ञा को मैथ्स की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए सम्मान मिला, जबकि 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार दिया गया.

mp ias transfer

MP IAS Transfer: एमपी में 11 आईएएस अफसरों का तबादला, दिलीप कुमार बने सागर संभाग आयुक्त, देखें पूरी लिस्ट

MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 11 IAS अधिकारियों के तबादले हुए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है. अनिल सुचारी को सागर संभाग आयुक्त से हटाकर MP वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का MD बनाया गया, जबकि दिलीप कुमार को नया सागर कमिश्नर बनाया गया है.

cm mohan yadav

राहुल गांधी के MP दौरे से पहले सीएम का कांग्रेस पर हमला, बोले – युवाओं से अन्याय के लिए पहले माफ़ी मांगनी चाहिए

CM on Rahul Gandhi: राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है. इंदौर में CM मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं के साथ अन्याय किया है, पहले माफी मांगे.

cgpsc

CGPSC घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 16 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया, उत्कर्ष चंद्राकर से पूछताछ जारी

CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ PSC भर्ती घोटाले में ED ने 16 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है. ED कारोबारी उत्कर्ष चंद्राकर से पूछताछ कर रही है. ED का दावा है कि विकास चंद्राकर ने PSC की तैयारी कर रहे दो दर्जन युवाओं को उत्कर्ष से मिलाया था. प्रति व्यक्ति 50-60 लाख रुपए में चयन का सौदा हुआ.

indore news

MP News: सहकारिता विभाग का अजब गजब मामला, सुबह बनाया जॉइंट रजिस्ट्रार, शाम को कर दिया रिटायर

मध्य प्रदेश सहकारिता विभाग में पदोन्नति का अनोखा मामला सामने आया है. बड़वानी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार सुरेश सांवले को पदोन्नति देकर जॉइंट रजिस्ट्रार बनाया गया. उन्होंने 31 अगस्त को सुबह 11 बजे इंदौर में पदभार संभाला और शाम 5 बजे सेवानिवृत्त हो गए. 6 घंटे की सेवा में कोई सरकारी काम नहीं हुआ, लेकिन पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ बढ़ गया. वहीं चार्ज सौंपने वाले अधिकारी के पुराने आदेशों की अपील पर भी सवाल उठ रहे हैं.

kanker news

Kanker News: जहां कभी नक्सलियों की दहशत थी, वहां हुई शिक्षा पर चर्चा, कलेक्टर ने रात 10 बजे लगाई चौपाल

Kanker News: कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे कांकेर के अंदरूनी क्षेत्रों में बदलाव की नई तस्वीर उभर रही है. नक्सल प्रभाव समाप्त होने के बाद पहली बार कलेक्टर कुंदन कुमार और जिला पंचायत CEO हरेश मंडावी देर रात 10 बजे कोयामुरी पहुंचे और जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. जहां कभी नक्सलियों की दहशत थी, वहां अब शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर चर्चा हुई.

school close

School Close: इस जिले में बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

School Close: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कल 5 सितंबर को नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है. आदेश के अनुसार केवल छात्रों के लिए छुट्टी रहेगी, समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा. पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं अपने तय समय पर ही संचालित होंगी.

bhopal news

Bhopal News: भदभदा डैम का गेट खुला, महापौर मालती राय ने की पूजा, लबालब हुआ बड़ा तालाब

Bhopal News: भोपाल के बड़े तालाब का जलस्तर 4 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे FTL 1666.80 फीट पर पहुंच गया. कोलांस नदी का जलस्तर 5.50 फीट रहा. 30 जून से अब तक तालाब में 8 फीट पानी बढ़ा है. FTL पर पहुंचने के बाद शुक्रवार शाम महापौर मालती राय ने पूजा के बाद भदभदा डैम का गेट नंबर 6 खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू की.

mp news

MP News: बरसात बाद सभी जर्जर स्कूलों का होगा मेंटेनेंस, नए भवन भी बनेंगे-शिक्षा मंत्री

MP News: नरसिंहपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में दर्ज संख्या जीरो थी उन्हें बंद किया गया है, अगर फिर से बच्चे आएंगे तो स्कूल फिर चालू किए जाएंगे. उन्होंने कहा TET अब ऑफलाइन होगी और बरसात के बाद सभी जर्जर स्कूलों का मेंटेनेंस होगा.

ज़रूर पढ़ें