School Closed: मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम अपना रौद्र रूप दिखा रहा है. पूर्वी हिस्सों में लगातार भारी बारिश दर्ज की जा रही है. इसी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है. जिसे लेकर आदेश जारी किया गया है. पन्ना में शुक्रवार और शनिवार को स्कूल बंद रखने का ऐलान किया गया है.
JioStar Clone App: इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. दरअसल, ठगों ने जियो स्टार के नाम पर फर्जी ऐप बनाया और देश के 20 हजार हजारों दर्शकों को करोड़ों का चूना लगाया. पुलिस ने FIR दर्ज करली है. मामले की जांच जारी है
Sumaoli News: सुमावली के ग्राम बिरूंगा में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 119 की छत अचानक गिर गई. गनीमत रही कि हादसे से 5 मिनट पहले ही बच्चों की छुट्टी हो गई थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.
Desi Ghee Trick: घर में रोज जमा होने वाली मलाई से अब बिना मक्खन निकाले सीधे घी बनाया जा सकता है.इस आसान ट्रिक में एक ही मलाई से शुद्ध देसी घी के साथ ताजा पनीर और मीठी खुरचन भी मिल जाएगी.
Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, यहां के गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा में ड्राइवर सौरभ अहिरवार के घर से करीब 3.2 करोड़ रुपए मिले. जिसे परिवार वालों ने रिश्तेदार का बताया. अब केस की जांच सागर लोकायुक्त करेगी.
Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में एक महिला ने एसिड पीकर जान देदी. मिली जानकारी के अनुसार, पति ने पत्नी को एक युवक के साथ कमरे में देख लिया था. कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ी हुई मिली. जिसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.
मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने जीएनएम यानी कि जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी कोर्स सेशन 2022-2023 के छात्रों के लिए राहत भरी खबर दी है. दरअसल पहले जिनके कॉलेज मानकों के अभाव में अनुपयुक्त घोषित किए गए थे. अब, काउंसिल ने ऐसे छात्रों को दूसरे उपयुक्त संस्थान में शिफ्ट करने के लिए दूसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
MP News: मध्यप्रदेश के बढ़ई, प्लम्बर और राजमिस्त्री समेत 49 प्रकार के निर्माण श्रामिकों को ई स्कूटर खरीदने पर सरकार 40 हजार की सहायता राशि देगी. बता दें कि, इस योजना का नाम ‘भवन एवं अन्य सन्निर्माण ई-स्कूटर हेतु अनुदान योजना ’ है. वहीं, योजना के लिए लाभार्थियों की संख्या तय है.
Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर से पुलिस ने अंतरराज्यीय IPL और साइबर सट्टा गिरोह को पकड़ा है. यह गिरोह बेरोजगार युवाओं समेत कुछ लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके आधार और पैन अकाउंट से फर्जी बैंक के खाते और फर्जी फर्में खोलता था. लिस ने 2.69 करोड़ नकद, 30 लाख का सोना और नोट गिनने की मशीन भी बरामद की है.
Indore News: गणेशोत्सव और नवरात्र से पहले प्रशासन ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली मूर्तियों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है जिले में अब केवल परंपरागत मिट्टी से बनी भगवान गणेश और माता दुर्गा की मूर्तियों का ही निर्माण और विक्रय किया जा सकेगा. प्लास्टर ऑफ पेरिस, पकी मिट्टी, केमिकल या अन्य रासायनिक पदार्थों से मूर्ति बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा