Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बाजार की महंगी थाली खरीदने की जरूरत नहीं, घर में मौजूद सामान से ही सुंदर थाली सजा सकते हैं. गेंदे-गुलाब के फूल, मोती लेस और रिबन से थाली को दें खास और पर्सनल टच.
Kanker News: कांकेर में चारामा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया. नारायणपुर से रायपुर जा रही स्कॉर्पियो का टायर फटने से वाहन नाले में गिर गया, 5 सवार बाल-बाल बचे.
Bhopal Gautam Nagar: भोपाल में रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम ने पहली बड़ी कार्रवाई की है. गौतम नगर में रहवासी बिल्डिंग में बिना अनुमति चल रहे निजी होटल को सील कर दिया गया.
CSVTU Bhilai: भिलाई इंजीनियरिंग में प्रवेश से वंचित छात्रों के लिए CSVTU भिलाई ने स्पॉट राउंड का मौका दिया है. 31 अगस्त से 12 सितंबर तक JEE Main 2026 स्कोर के आधार पर BTech (Honors) की खाली सीटों पर एडमिशन होगा.
Ashutosh Rana on Kangana: सिनेमा स्टार आशुतोष राणा ने फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत का नाम लिए बिना वर्तमान दौर में चल रही टीका टिप्पणी का जवाब दिया है. . उन्होंने अगली बात में टीका और टिप्पणी को भी परिभाषित करते हुए कहा कि हमारे पास टीका भी है और टिप्पणी भी है. बता दें, एक्ट्रेस ने तापसी पन्नू, आशुतोष राणा और सोनू सूद पर निशाना साधा था.
Singrauli Hospital: सिंगरौली जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां वार्ड में एक मरीज खुले में गांजा और सिग्रेट का सेवन करते हुए नजर आया.वार्ड में अन्य मरीजों और परिजनों की मौजूदगी में इस तरह की घटना से हड़कंप मच गया है.
Husband-Wife Murder Lormi: लोरमी: लोरमी क्षेत्र के ग्राम नवलपुर में बंद मकान से पति-पत्नी की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. दोनों के बेटे बिलासपुर से पिछले चार दिनों से लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने पर उन्होंने पड़ोसियों से घर जाकर जानकारी लेने को कहा. पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो एक खाट पर नंदकुमार और दूसरी खाट पर गौरी की सड़ी-गली अवस्था में लाश मिली. शवों की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए.
Rakshabandhan: बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम देवरी द निवासी भोज साहू ने साइकिल के पुराने पहिए के रिंग, स्कोप और अन्य कबाड़ सामग्री का उपयोग कर इस विशाल राखी को तैयार किया है. राखी को आकर्षक रूप देने के बाद सड़क किनारे नीम के पेड़ पर लगाया गया है.
Indore Bank Officer Wife Suicide: इंदौर से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, यहां के एमजी रोज इलाके में एक बैंक अधिकारी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को रात करीब 10 बजे घटना की जानकारी मिली. वहीं, पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें लिखा था कि, शारीरिक दुर्बलता से परेशान होने और इसके चलते डिप्रेशन में जाने के कारण वो यह कदम उठा रही हैं.
CG Teacher: जगदलपुर के आड़ावाल स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर कलेक्टोरेट का रुख किया. छात्रों का कहना है कि व्याख्याताओं की कमी के चलते उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है.