Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता मिली है. जहां 17 जनवरी को बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में सुरक्षाबलों के जवानों ने नक्सलियों की टीम को घेर लिया था. इस दौरान हुई मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर हो गए. सुरक्षाबलों ने सभी के शव को बरामद कर लिया है.
CG News: छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर बलरामपुर सीमा से सटे ओरसा घाटी इलाके में एक यात्री बस के पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 5 लोगों के मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए.
CG News: राजधानी रायपुर के जिला शिक्षा कार्यालय में शनिवार को लगी आग की घटना को प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. वहीं आग लगने के कारणों की पड़ताल के लिए एक तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है.
CG News: राजधानी रायपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है. जहां शहर में ऑक्सीजोन की तर्ज पर एक और भव्य गार्डन बनने जा रहा है. अमृत मिशन फेज-2 के तहत जरवाय में 10 एकड़ शासकीय भूमि पर करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक उद्यान विकसित किया जाएगा.
CG News: आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ने महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुमिता मिश्रा, महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य फूलों देवी नेताम के साथ प्रेस कॉफ्रेंस की. गुंजन सिंह ने ‘जी राम जी’ से लेकर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.
CG News: CM विष्णु देव साय 17 नेताओं के साथ 17 जनवरी को दिल्ली जाएंगे. जहां वे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में शामिल होंगे.
CG SIR Duty: छत्तीसगढ़ में पिछले 3 महिने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी SIR प्रक्रिया में लगाई गई है. मतगणना के लिए फील्ड ड्यूटी कर रही सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कई बार ऑनलाइन हाजिरी नहीं कर पा रही हैं. इससे उनका वेतन कट रहा है.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने राज्य में शादियों के पंजीकरण को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. जहां अब छत्तीसगढ़ में शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है. राज्य सरकार के विधि-विधायी कार्य विभाग ने इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है.
IND vs NZ Raipur: राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले के सभी ऑनलाइन टिकट महज 10 मिनट के अंदर बिक गए.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम स्थिर बना हुआ था. ठंड से लोगों को हल्की राहत मिल रही थी. लेकिन जल्द ही प्रदेश के उत्तरी भाग में फिर से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने वाली है.