राजनांदगांव से लगे गढ़चिरौली में दो हार्डकोर महिला नक्सली ने सरेंडर किया है. दोनों पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था. गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि नक्सली शामल जुरु उर्फ लीला और काजल मंगरु उर्फ लिम्मी ने गढ़चिरौली पुलिस व सीआरपीएफ के सामने सरेंडर किया.
Naxal Encounter: सुकमा-बीजापुर सीमावर्ती जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सुबह 9 बजे से रुक-रुककर मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर हुए है.
CG News: राज्य सेवा की निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में ACB-EOW की विशेष कोर्ट ने जमानत दे दी है. लेकिन अभी सौम्य चौरसिया जेल से बाहर नहीं आ पायेंगी.
Bijapur: बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को पकड़ा है. आज इस चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने सभी को 15 दिन की न्यायिक रिमांड में भेजा है.
CG News: मंगलवार को रायपुर में नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से पूरी की गई. जिसके बाद महापौर को लेकर उम्मीदवारों के नामों की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है.
CG News: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर साय सरकार सख्त है. वहीं अब सरकार धर्मांतरण पर नया कानून लाने जा रही है. इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि धर्म विरासत पर मिलती है, अर्जित की गई सम्मति नहीं. इसके पहले CM विष्णु देव साय ने एक सभा में धर्मांतरण को लेकर आदिवासियों को बहकाए जाने की बात कही थी.
HMPV Virus: छत्तीसगढ़ में HMPV Virus को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक बुलाई. उन्होंने विभाग के अधिकारियों से वायरस के जो केस आए उन पर बात की. साथ ही प्रदेश में जांच और किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने की तैयारी की भी रिपोर्ट ली.
CG News: छत्तीसगढ़ में 12 फरवरी से 'राजिम कुंभ कल्प' का आयोजन किया जाएगा. जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. वहीं इस बार राजिम कुंभ कल्प में लगने वाले मेले की जगह में भी बदलाव किया है. इसे लेकिन सीएम विष्णु देव साय ने बैठक भी ली थी और अधिकारियों को भी निर्देश दिए थे.
Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 6 जनवरी 2025 की दोपहर नक्सली हमले में 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए थे. सभी जवानों के शवों को दंतेवाड़ा मुख्यालय में रखा गया था. शहीदों का शव लेने जब परिजन पहुंचे तो सबकी आंखें नम हो गई. कोई गर्भवती तो कोई 1 माह का बच्चा लेकर अपने पति का शव लेने पहुंची. वहीं एक मां रोते-बिलखते अपने बेटे का शव लेने पहुंची.
CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की. उन्होंने ने कहा कि राज्य को गृहमंत्री सहयोग कर रहे हैं. राजनीति को पृथक रखकर नक्सलवाद के खिलाफ काम हो. प्रदेश का हर आदमी नक्सलवाद का खात्मा चाहता है.