CG SIR: छत्तीसगढ़ में SIR यानि वोटर पुनरीक्षण के पहले चरण का काम पूरा हो गया है. पहले चरण में 8 विधानसभाओं में 5 लाख से ज्यादा वोटर के नाम कटे हैं. रायपुर में सबसे ज्यादा 5 लाख 11 हजार लोगों के नाम कटे हैं.
Raipur-Bilaspur Expressway: छत्तीसगढ़ को जल्द ही प्रदेश की पहली 8 लेन सड़क की सौगात मिलने वाली है. रायपुर से बिलासपुर हाईवे को सिमगा तक 8 लेन में तब्दील करने की योजना पर काम तेज हो गया है. इसके लिए डीपीआर (Detailed Project Report) तैयार कर ली गई है.
Ramnarayan Baghel: 17 दिसंबर को केरल के पल्लकड़ जिले के सक्ति जिले के रामनारायण बघेल को बांग्लादेशी समझ लिया और बिना किसी पुष्टि के हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.
छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है. सरगुजा से बस्तर तक अनेक प्राकृतिक झरने मौजूद हैं जो अत्यंत मनमोहक नजर आते हैं. वहीं सूरजपुर का रकसगंडा झरना (Rakasganda Waterfall) भी कोई कम नहीं है. यहां भी साल भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने साल 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में घोषित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति सरकार की सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा है. माताओं और बहनों के आशीर्वाद, विश्वास और सहयोग से ही जनसेवा की ऊर्जा प्राप्त होती है.
CG News: कांकेर में धर्मांतरण को लेकर हुए विवाद के बाद प्रदेश में बढ़ते तनाव को देखते हुए सर्व समाज ने 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है. इस बंद को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने भी समर्थन देने की घोषणा की है.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाडे की ठंड पड़ रही है. रात के समय सर्द हवाओं के कारण ज्यादातर शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है, हालांकि राजधानी रायपुर में अभी भी सुबह और शाम की ठंड देखने को मिल रही है.
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस मकहमे में बड़ी सर्जरी करते हुए राज्य पुलिस सेवा के 95 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 35 ASP और 60 DSP स्तर के अफसरों को इधर से उधर किया गया है.
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ EOW ने रायपुर के विशेष कोर्ट में 3800 पन्नो का 8वां पूरक चालान पेश किया है. इस चालान में चैतन्य को 200 से 250 करोड़ रूपये मिलने का खुलासा हुआ.
Janadesh Parab Live: आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर में जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है.