Ambikapur: अंबिकापुर में रूंह कंपाने घटना सामने आई है. जहां एक पति ने पहले पत्नी को घसीट-घसीटकर डंडे से बेदम पिटाई की. इतने से भी जी नहीं भरा तो उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में 10 इंच लंबी लोहे की रेती डाल दी थी. जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी पति फरार हो गया. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
CG News: छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने गरीब बच्चों के हित में बड़ा और संवेदनशील फैसला लिया है. ढाई महीने से चल रहे असहयोग आंदोलन के बीच एसोसिएशन ने कल 18 मई से RTE के तहत प्रवेश देने का ऐलान किया है.
CG News: आज से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. 17 से 19 मई तक प्रस्तावित इस दौरे में उनका फोकस सुरक्षा व्यवस्था, बस्तर में विकास कार्यों की समीक्षा, जनसुविधाओं के विस्तार और मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक पर रहेगा.
CG News: सुशासन तिहार के तहत लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लखपति दीदी मंजू के हाथों से पानीपुरी का स्वाद चखा है. शनिवार को लेमरू स्थित जनसमस्या निवारण में मुख्यमंत्री पहुंचे थे. शिविर पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लखपति दीदी मंजू के गुपचुप ठेले पर पहुंचे और यहां गुपचुप खाया.
Korba: कोरबा-कटघोरा सड़क मार्ग के पास स्थित पिकनिक स्पॉट झोराघाट में शनिवार को हादसा हो गया. यहां पिकनिक मनाने गए 17 साल के युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई.
CG News: आरंग के समोदा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में जब सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर खुलकर नाराजगी जाहिर की.
CG News: अब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सफर और भी आसान होने वाला है. जहां दोनों राज्यों को जोड़ने वाले जबलपुर-मंडला-चिल्पी नेशनल हाइवे 30 के एक हिस्से को अब फोरलेन बनाने की तैयारी जोरों पर है. लगभग 160 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण से न केवल दोनों राज्यों के बीच सफर आसान होगा, बल्कि यह व्यापार और पर्यटन के लिए नई जीवनरेखा साबित होगा.
CG News: राजधानी रायपुर में रेलवे भर्ती में रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है. जहां CBI ने रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले दो कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है. इसी बीच 16 मई को अचानक देर शाम राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बदल गया. यहां कई इलाकों में तेज आंधी और गरज चमक के साथ बारिश हुई.
Five Government Employees Suspended: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां परीक्षा केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया.