Chhattisgarh News: कांकेर जिले के नरहरपुर थाना अंतर्गत थाना बोडी में आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 4 ग्रामीण घायल हो गए. घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहरपुर में इलाज जारी है.
Chhattisgarh News: नारायणपुर में अबूझमाड़ के कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक सुरक्षाबलों ने 8 नक्सली ढेर हुए है. इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद और दो जवान घायल हुए थे जिन्हे एयर लिफ्ट कर रायपुर लाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. वहीं नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है.
Chhattisgarh News: जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतूल और मोहंदी के बीच जंगल में आईटीबीपी के जवान नक्सल गस्त सर्चिग पर निकले हुए थे. सुबह के समय नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए. जहां 2 जवानों को मामूली चोट आई है.
Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव सम्पन्न होते ही छत्तीसगढ़ में पहला प्रशासनिक सर्जरी हुई है. आचार संहिता खत्म होते ही IAS के तबादले शुरू हो गए हैं. वहीं प्रदेश के 3 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले गए है. नीलेश क्षीरसागर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है.
CG Election Result: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 11 में से 10 सीटों पर कब्जा किया है. जहां एक ओर छत्तीसगढ़ में ज्यादातर प्रत्याशी ज्यादा अंतर से जीते तो वहीं कांकेर लोकसभा सीट एक मात्र ऐसी सीट रही, जहां जीत का अंतर बहुत कम रहा. यहाँ से बीजेपी के भोजराज नाग ने जीत दर्ज की. यह प्रदेश में सबसे छोटी जीत थी.
Chhattisgarh News: बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी में ट्रक ड्राइवर लगातार दो दिनों से ट्रेवल कर रहा था, विशाखापटनम से चारामा डामर लेकर आने के बाद प्लांट में उसकी तबियत बिगड़ गई, जिसे तत्काल चारामा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.