Tamil Nadu Cough Syrup Case: श्रेसन कंपनी का मालिक डॉक्टर जी रंगनाथन इस घटना के बाद से फरार है. उसके घर पर भी ताला लटका हुआ है. मध्य प्रदेश के अलावा तमिलनाडु, राजस्थान और केरल ने 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप को बैन कर दिया है
MP Police Constable Bharti 2025: पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर से शुरू हो रही हैं. ये एग्जाम दो चरणों में होंगे. पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, जो ऑनलाइन माध्यम से आोयजित की जाएगी. इसके बाद शारीरिक परीक्षा होगी. परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हमें मार्च 2026 तक मध्य प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाना है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगले 6 माह के अंदर यह लक्ष्य पूरा करना होगा.
MP News: मछली परिवार से जुड़े लोगों ने याचिका में आरोप लगाया है कि उन्हें निशाना बनाया गया है और कार्रवाई की जा रही है. जिला और पुलिस प्रशासन ने उन्हें निशाना बनाते हुए उनके घर को धवस्त किया, जबकि सरकारी जमीन पर मकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई
MP News: सीएम ने कहा कि शासन का अंतिम उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण की किरण पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि सरकार सबके साथ, सबके लिए खड़ी है. जनता में यह विश्वास पैदा करना ही सुशासन का सबसे बड़ा उद्देश्य है. प्रदेश में जनता का विश्वास हमें मिल रहा है
MP News: स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि हम जिम्मेदारी स्वीकारते हैं. उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने ऐसा कृत्य किया है उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ है. एसआईटी भी गठित की गई है, ऐसे संगठित अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
MP News: पुलिस थाने में शिकायत के बाद आरोपी मुक्तेश जैन का एक वीडियो सामने आया. इस वीडियो में आरोपी महिला को धमकी दे रहा है. मूंछों पर ताव देकर आरोपी धमकाते नजर आ रहा है और कह रहा है कि अगर उसे निर्वस्त्र करके न घुमाया तो मेरा नाम बदल देना
Cough Syrup Case: धानी डेहरिया की मौत की वजह किडनी फेल होना बताया जा रहा है. धानी के पिता नवीन डेहरिया ने बताया कि नागपुर रेफर करने से बेटी का इलाज परासिया में डॉक्टर प्रवीण सोनी से कराया था. धानी को भी कोल्ड्रिफ सिरप दिया गया था, जो जांच के घेरे में है
MP News: इंदौर के बड़ा गणपति, रेलवे स्टेशन, सत्य साईं चौराहा, विभिन्न मठ-मंदिरों, आश्रमों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जहां भिक्षावृत्ति की जाती है, उसे सख्ती से रोका जाएगा. इसके लिए विशेष रेस्क्यू टीमें बनाई जाएंगी. रेस्क्यू टीम में महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर निगम, होमगार्ड, श्रम विभाग, राजकीय बाल संरक्षण आश्रम के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे
MP Monsoon: राज्य में ग्वालियर, मंदसौर, नीमच, रतलाम समेत 12 जिलों से मानसून ने विदाई ले ली है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 10 अक्टूबर तक एमपी के बाकी हिस्से से मानसून विदाई ले लेगा. लौटते हुए मानसून से राज्य में बारिश का दौर जारी है