Shivraj Singh Chouhan: शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर में कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने कहा मोहन यादव मेरे सीएम हैं. उन्होंने कहा कि मीडिया के मित्रों मैं आपसे कहना चाहता हूं कि इधर-उधर कोई कयास मत लगाना. मोहन यादव मेरे सीएम हैं और हम सभी उनके साथ खड़े हुए हैं
Manipur Violence: मैतई समुदाय के नेता की गिरफ्तारी के बाद मणिपुर में कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए. 5 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. कर्फ्यू लगा दिया गया है. अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है
MP Covid-19 Case: इंदौर में कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं. प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हो चुकी है. वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 32 है. अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के लिए कहा है
Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. वहीं मध्य प्रदेश के 8 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश में जून का पहला सप्ताह तपिश भरा रहा है. प्री-मानसून कमजोर होने से गर्मी फिर से शुरू हो गई है
Donald Trump: यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NBC न्यूज को टेलीफोनिक इंटरव्यू दिया. उन्होंने एलन मस्क के बारे में कहा कि अब हमारा रिश्ता खत्म. ट्रंप ने चेताते हुए कहा कि एलन मस्क डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को फंड करते हैं, खासकर उन प्रत्याशियों को जो रिपब्लिकन पार्टी द्वारा लाए गए टैक्स बिल का विरोध करते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे
CG News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियान में शामिल और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया. इसके साथ ही उन्हें बधाई भी दी. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूं और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूंगा
Vande Bharat Express: भोपाल से अब उत्तर प्रदेश और बिहार जाना आसान होगा. लखनऊ और पटना के लिए दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होगी. इससे तीनों राज्यों के लाखों यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा
Laxman Singh: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह के खिलाफ अनुशासन समिति ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को निष्कासन प्रस्ताव भेजा है. 25 मई उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था. गांधी परिवार पर बयानबाजी को लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया था
Indore News: सोनम और राजा रघुवंशी का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. ये वीडियो दोनों के लापता होने से पहले का बताया जा रहा है. इसमें सोनम एक सफेद बैग के साथ दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को शिलॉन्ग के एक होटल ने स्थानीय न्यूज चैनल को दिया था.
MP Covid-19 Case: मध्य प्रदेश में 6 नए कोरोना केस मिले हैं. इससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 36 हो गई है. ग्वालियर के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य हॉस्पिटल में तीन डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. सभी को होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है.