विजयवर्गीय ने कहा, 'बच्चों को बढ़ाना-लिखाना है लेकिन संस्कार भी देना है. बिना संस्कार के बच्चे सोनम रघुवंशी बन जाते हैं. मैं जहां जाता हूं, लोग इस घटना के बारे में पूछते हैं तो मुझे शर्म आती है. सोनम ने इंदौर को कलंकित कर दिया है. जिस महिला में शर्म, ममता और प्यार नहीं होता है तो वो पूतना के समान होती है.'
भारतीय रेल ने तत्काल टिकटों के नियमों में भी बड़े बदलाव किए हैं. अब बिना आधार कार्ड और OTP के तत्काल बुकिंग नहीं हो पाएगी. ये नियम एक जुलाई से लागू होगा. इसका मतलब है कि अब अगर आपका आधार कार्ड नंबर IRCTC के अकाउंट से लिंक नहीं है तो आप तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे.
बुधवार को खड़गे ने कहा, '11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33 गलतियां की हैं. मैं 65 साल से राजनीति में हूं, लेकिन उनके जैसा झूठ बोलने वाला प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा. वो लोगों को फंसाते हैं और युवाओं को धोखा देते हैं.'
कौशलेंद्र और अंकिता के लापता होने के बाद दोनों के परिजन गंगटोक पहुंचे हैं. कौशलेंद्र के पिता, अंकिता का भाई और परिवार के अन्य लोग गंगटोक जाकर दोनों की तलाश क रहे हैं. वहीं घटनास्थल पर सेना NDRF, SDRF की टीम भी लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है.
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने हादसे के लिए BCCI और RCB को जिम्मेदार ठहराया है. सरकार की तरफ से बताया गया कि इवेंट के लिए सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया को बुला लिया गया था, जिसके कारण भीड़ अनियंत्रित हो गई और भगदड़ मचने से हादसा हो गया.
कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सुरक्षा केंद्र अलर्ट है. सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले मंत्रियों का RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है.
गोविंद ने बताया है कि बहन सोनम के राज कुशवाहा के साथ ताल्लुकात थे. गोविंद ने राजा रघुवंशी के भाई विपिन से फोन पर बातचीत की. गोविंद विपिन से कहा, 'सोनम हत्याकांड में शामिल है तो उसे फांसी की सजा मिले. मैं आपके साथ हूं.
इंदौर एयरपोर्ट एक आरोपी को ले जाते समय पुलिस कस्टडी में एक यात्री ने पीट दिया. एक व्यक्ति ने आरोपी को थप्पड़ मारा.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी पैट कमिंस करेंगे. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम को टेम्बा बावुमा लीड करेंगे.
बताया जा रहा है कि विमान का दाहिना पहिया जाम हो गया था, जिसके कारण विमान रनवे से नीचे जाकर खेत में उतर गया. इस दौरान दाहिना विंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि गनीमत रही कि पायलट और ट्रेनी पायलट दोनों को चोट नहीं आई.